10000

Thursday, 22 February 2018

कार ने बाइक व ऑटो को जबरदस्त टक्कर --महिला सहित पांच लोग घायल

घरौंडा : 22 फरवरी-PARVEEN KAUSHIK

नेशनल हाईवे पर स्थानीय विश्रामगृह के नजदीक एक एसेंट कार का संतुलन बिगड़ गया। कार ने बाइक व ऑटो को जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला सहित तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


गुरूवार की दोपहर एसेंट कार करनाल से पानीपत की तरफ जा रही थी। रेस्ट हाउस के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय कार चालक ने संतुलन खो दिया। कार आगे चल रहे थ्री व्हीलर से जा टकराई। जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह आगे खड़ी कार व बाइक से जा टकराया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार खरकाली निवासी निर्मला देवी(62), उसका पुत्र राकेश व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक चालक घरौंडा निवासी बलवान पान्नू व भीम सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। गनीमत रही एसेंट कार में सवार दम्पति व बच्चों को मामूली चोटें आई। दुर्घटना में कार, ऑटों व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना स्थल पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। डीएसपी ऑफिस के सामने हादसा होने पर डीएसपी विरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और ऑटो को सीधा करवाया। घायलों को सीएचसी घरौंडा में भर्ती करवाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने महिला निर्मला देवी, बलवान पान्नू व भीम सिंह की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन-
डीएसपी विरेंद्र  सिंह ने बताया कि हाइवे पर एक्सीडेंट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी घरौंडा में भर्ती करवाया गया है। जांच जारी है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...