10000

Thursday, 12 August 2021

स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाषचंद्र ने दी सुमित कुराड़ को बधाई

-सुमित को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए करेंगे नाम प्रस्तावित
-हॉकी खिलाड़ी सुमित पूरे भारतवर्ष का बेटा जिन्होंने विश्व में किया नाम ऊंचा: सुभाषचंद्र
-वाइस चेयरमैन सुभाषचंद्र ने सुमित के घर जाकर दी मुबारकबाद
सोनीपत,प्रवीण कौशिक       
       स्वच्छ भारत मिशन तथा स्टेट टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन सुभाषचंद्रा ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सितारे ओलंपियन सुमित कुराड़ को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरणबाला इत्यादि गुरूवार को सुमित के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सुमित तथा उनके परिवारजनों व सगे-संबंधियों को बधाई देेते हुए कहा कि हॉकी के स्टार खिलाड़ी सोनीपत ही नहीं पूरे भारतवर्ष के सपूत हैं। सुमित ने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया है, जिसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। करीब चार दशक के उपरांत भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक में सफलता हासिल की है। यह नया इतिहास रचा है। इतिहास रचयिताओं में सुमित प्रमुखता से शामिल है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरणबाला ने सुमित को बधाई देते हुए कहा कि यह सुनहरी पल हैं, जो हमारी हॉकी टीम ने दिए हैं। इस टीम का हिस्सा होना ही गौरवमयी उपलब्धि है। कुराड़ के मूल निवासी सुमित इस टीम में शामिल रहे हैं जो एक नया इतिहास रचकर स्वदेश लौटी है। इसके  लिए वे विश्ेाष रूप से बधाई के पात्र हैं। सुमित ने फर्श से अर्श पर पहुंचने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है जो हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
इस मौके पर स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य सुरेंद्र पवार व मनोज सरोहा ने भी सुमित को बधाई देते हुए कहा कि कुराड़ गांव आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर चमक उठा है, जिसका श्रेय सुमित को जाता है। इस अवसर पर एडवोकेट राजीव, बलवान सिंह, जसबीर दोदवा, बीडीपीओ मनीष मलिक, मास्टर साहिब सिंह, शीशपाल, कमलजीत, युद्धवीर सिंह, सुनील कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने सुमित को फूलमालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी। इसके लिए सुमित ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...