करनाल,प्रवीण कौशिक
सांसद संजय भाटिया ने घरौडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण तथा मेयर रेणु बाला गुप्ता की उपस्थिति मे अनमोल गार्डन, हैरीटेज गार्डन रावर रोड की सडक के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इन दोनो सडको के निर्माण पर करीब 1 करोड 36 लाख रुपए खर्च होगे। यह सडक बारिश के मौसम से पहले ही बन कर तैयार हो जाएगी।
सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को सडको के शिलान्यास के अवसर पर कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह काफी समय से मांग थी। इसको पुरा करवाने के लिए विधायक हरविंद्र कल्याण व मेयर रेणुबाला गुप्ता ने भी काफी प्रयास किए है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के आज तक के इतिहास मे पहले मुख्यमंत्री है जो बिना किसी भेदभाव के काम कर रहे है। जहां विकास करवाना है वहां पर किसी की पार्टी नही देखी जाती बल्कि क्षेत्र की जरुरत देखी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके लिए प्रदेश की अढाई करोड जनता एक समान है सभी का समान विकास करवाना है।
उन्होंने लोगो को आश्वासन दिलाया कि किसी भी क्षेत्र मे विकास की कमी नही रहने दी जाएगी। सभी को कोरोना महामारी मे कपने घरों मे सुरक्षित रहने की सलाह दी। यदि जरूरी हो तभी घरों से बहार निकले, मास्क का प्रयोग जरूरी है, बिना सोशल डिस्टिग के इस महामारी को हराना कठिन हो जाएगा।
इस मौके पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने सादर आभार प्रकट किया और लोगो को आश्वासन दिलाया कि विकास की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आज 74 लाख 83 हजार रूपये की लागत से बनने वाली हैरीटेज गार्डन से रावर रोड तक करीब 1 किलोमीटर की सड़क का शिलान्यास किया गया। वहीं अनमोल गार्डन से रावर रावर रोड को मिलाने वाली सडक का भी शिलान्यास किया गया। यह करीब 800 मीटर लंबी सड़क बनेगी। इसके निर्माण पर भी करीब 61 लाख रुपए खर्च आएगा। सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नही है। लॉकडाउन के कारण थोडी दिक्कत जरूर आई है, इसको भी समय रहते काबू कर लिया जाएगा।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने सांसद व विधायक का आभार प्रकट किया। वही इस क्षेत्र की जनता को विकास ह़ोने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर क्षेत्र मे विकास करवाया जा रहा है ,विकास की कहीं भी कमी रहने दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, पार्षद वीर विक्रम कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कश्यप सहित पार्टी के कार्यकर्ता व नगरनिगम के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment