प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित क्षेत्र को किया कंटेनमेंट जोन घोषित
विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने है। जिनमें दो केस घरौंडा की नई अनाज मंडी से है तो दो मधुबन की अशोक विहार कालोनी व मधुबन अकादमी से है। पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर दिया गया है। साथ ही सैनिटाइजर का भी छिड़काव करवाया गया है।
लॉकडाउन में छूट के बाद बिहार जैसे राज्यों से लेबर की वापिसी भी शुरू हो गई है। बिहार से घरौंडा नई अनाज मंडी पहुंचें पांच श्रमिकों में से दो मजदूरों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचों लेबर 18 जून को बिहार से आई थी। जिन्होंने शुक्रवार को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अपना कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमें शनिवार को दो श्रमिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, बाकि तीन की रिपोर्ट नेगिटिव आई। लेबर के पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने नई अनाज मंडी की संबंधित दुकान को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया है तथा अन्य तीनों लेबर को दुकान की छत पर बने कमरें में ही क्वारंटाइन कर दिया है। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि पांच लेबर बिहार से आई थी। जिन्होंने करनाल में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। जिनमें से दो को कोरोना पाया गया है। संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे का कार्य कर रही है।
वहीं मधुबन की अशोक विहार कालोनी में 25 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण पाया गया है। यह महिला दिल्ली से लौटी थी और इसने शुक्रवार को करनाल में टेस्ट करवाया था
No comments:
Post a Comment