10000

Thursday, 25 July 2019

पौधे नहीं होगें तो हमारा भी अस्तित्व नहीं होगा,पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है:प्रिंयका

वृक्ष हमारे मित्र है और हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में 
         पौधे लगाने चाहिए:प्रिंयका सैनी, एम ई
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगरपालिका का वृक्षारोपण अभियान जारी है। नगरपालिका पालिका अभियंता प्रियंका सैनी ने सरकारी अस्पताल के प्रांगण में पौधारोपण किया। नगरपालिका के अधिकारियों के मुताबिक नपा 500 पौधों का टारगेट पूरा कर चुकी है। पौधारोपण के लिए 200 पौधे ओर भी लगाए जाएंगें। 
एम.ई. प्रियंका सैनी ने कहा कि वृक्ष हमारे मित्र है और हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने चाहिए। जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। 
वीरवार को नगरपालिका की पालिका अभियंता प्रियंका सैनी के नेतृत्व में पार्षद व कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों में भारी उत्साह नजर आया। 
 पौधो से हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्राप्त होती है। यदि पौधे नहीं होगें तो हमारा भी अस्तित्व नहीं होगा।  सैनी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। हम सब को मिलकर पौधारोपण करना चाहिए।
पुलिसकर्मियों ने भी किया पौधारोपण-
नगरपालिका के इस पौधारोपण अभियान में पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया। सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने सीएचसी में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, विवाह व अन्य खुशियों के मौकों पर हमें पौधारोपण जैसा पुनीत कार्य करना चाहिए। जितना जरूरी पौधारोपण है उतना जरूरी ही उनकी देखभाल करना भी है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...