10000

Sunday, 21 July 2019

जनता के आशिर्वाद से जीत हासिल करके भाजपा की झोली में डाल दूंगा ये सीट:चंचल राणा

घरौंडा विधान सभा में क्षेत्रवाद व जातिवाद कि की जा रही है राजनीति:चंचल राणा 
हलके से की भाजपा सीट के लिए दावेदारी ठोकी
घरौंडा, 21 जुलाई ,प्रवीण कौशिक
घरौंडा विधानसभा के लिए भाजपा में ही वर्तमान विधायक को अपने ही घर मे चुनोतियाँ मिलने लगी है। भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने टिकट के दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है। जो भाजपा के लिए यहां कोई नया गुल खिला सकती है। कुछ दिन पहले भी एक किसान नेता बड़े विश्वास के साथ दावेदारी ठोकी थी। चर्चा ये भी रही कि उन्होंने भी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में ही टिकट की दावेदारी पेश की थी। ओर आज भी कार्यकर्ताओं के बीच ही दावेदारी ठोकी गई है। कार्यकर्ताओं के लिए असमंझस की स्थिती बनी हुई है। कि हम इधर जाए या उधर जाए। क्योंकि जो कार्यकर्ता आज यहां नज़र आये , वे पहले दावे भी नज़र आ चुके है। और विधायक के कार्यक्रमों में भी देखे जाते रहे है।
चर्चा ये भी है कि अभी जल्द ही कोई न कोई और भी दावेदारी पेश कर सकता है। वो भी शायद कार्यकर्ताओं के बलबूते पर। कार्यकर्ताओं के नाम पर बुलाये सम्मेलनों में पार्टी के कार्यों की बजाय अपने आपको पेश करने की होड़ यहाँ लगती नज़र आ रही है। चर्चा रही कि कहीं ये सम्मेलन भाजपा के ही यहाँ मुश्किलें न खड़ी कर दें।
नई अनाज मंडी कम्युनिटी हाल में भाजपा कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयेजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद् सदस्य चंचल राणा ने की। इस अवसर पर जिला पार्षद एवं युवा नेता चंचल राणा ने घरौंडा विधान सभा सीट से भाजपा की टिकट पर दावेदारी जताते हुए चुनाव लडने का ऐलान किया है। चुनाव लडने का ऐलान करते ही युवाओं में चंचल राणा के प्रति जोश देखने को मिला। 

कम्युनिटी हाल में चंचल राणा के आह्वान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी जन सैलाब देखने को मिला। जिसके चलते हल्के में विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान युवाओं ने एक स्वर में नारा दिया चंचल राणा आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है। कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखने लायक था। 
जिला परिषद् सदस्य एवं भाजपा युवा नेता चंचल राणा ने कहा कि घरौंडा विधान सभा में क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनिती की जा रही है। मैं घरौंडा विधान सभा में नये आयाम स्थापित करना चाहता हूॅ और यह तभी मुमकिन हो सकता है जब घरौंडा हलके से क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनिती खत्म होगी और घरौंडा हलका प्रदेश में नम्बर वन पर होगा। मैं न नेता हूॅ न बेटा हॅू मैं सिर्फ कार्यकर्ता हूॅ और कार्यकर्ता बन कर ही हलके की जनता की सेवा करूंगा। चंचल राणा रविवार को नई अनाज मंडी कम्युनिटी हाल में भाजपा कार्यकर्ता महासम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। 
उन्होने ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास करवाया हैं। दिल्ली व चंडीगढ़ के बीच बसा घरौंडा प्रदेश में विकसित विधान सभा के नाम से जाना जाए। हलके के पूर्व विधायकों के शासन काल में घरौंडा पिछडता चला गया,उन्होने कोई भी विकास कार्य क्षेत्र में नही करवाया। उन्होने कहा कि अगर भाजपा मुझ पर विश्वास रखती है ओर मुझे भाजपा की टिकट देकर चुनाव लडऩे का मौका देती है तो मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में व जनता के आशिर्वाद से अधिक से अधिक वोटो जीत हासिल करके भाजपा की झोली में डालूंगा। उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता भाजपा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जिसका वैटसप नम्बर जारी किया। 
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पालीवाल,सुदर्शन जुनेजा, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी,मोहदीनपुर मंडल अध्यक्ष जोगिन्द्र राणा,मार्किट कमेटी के उप्रधान सुरेन्द्र जैन,दीपक शर्मा,कवलजीत शर्मा,पूर्व सरपंच पंजुराम आर्य,गणेश सैणी,रामसिंह सरपंच मोहदीनपुर,शुभम राणा,विजय सरपंच,जिला परिषद सदस्य प्रवीण व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...