10000

Monday, 8 April 2019

हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण ने फूलमालाओं के साथ संजय भाटिया का जोरदार किया स्वागत

 भाटिया ने कहा कि उनकी फोन पर अरविन्द शर्मा से बात हुई है और किसी तरह की नाराजगी नहीं है।
घरौंडा :प्रवीण कौशिक

करनाल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने विपक्षी दलों को परिवारवाद से ग्रस्त बताया है। भाटिया ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता को एमपी का टिकट मिलना, यह केवल बीजेपी में ही संभव है। संजय भाटिया सोमवार को अपने चुनाव प्रसार अभियान के तहत घरौंडा पहुंचें थे। नई अनाज मंडी में हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण, सुदर्शन जुनेजा, विनोद जुनेजा व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ संजय भाटिया का जोरदार स्वागत किया। 
सोमवार को पानीपत से करनाल जाते समय पार्टी समर्थकों ने भाटिया का कई स्थानों पर स्वागत किया। संजय भाटिया ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में परिवारवाद कूट-कूट कर भरा हुआ है। चाहे वह राष्ट्रीय पार्टी हो या फिर क्षेत्रीय पार्टी। लेकिन भाजपा एक ऐसा दल है जहां एक कार्यकर्ता को भी प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला है। यहां परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी एक साधारण कार्यकर्ता है। और साधारण कार्यकर्ता को सांसद का टिकट मिला है। यह सिर्फ बीजेपी में ही मुमकिन है। दूसरे राजनीतिक दलों के अध्यक्ष अपने बेटे, बेटियों और पुत्रवधुओं को आगे बढ़ाने में लगे रहते है। भाटिया ने दावा किया कि कार्यकर्ता का सम्मान और मोदी की लहर उनकी जीत का आधार होगी।
अरविंद शर्मा की नराजगी पर बोले भाटिया-
करनाल से टिकट की लाइन में खड़े पूर्व सांसद अरविंद शर्मा की नाराजगी के बारे में जवाब देते हुए संजय भाटिया ने कहा कि उनकी फोन पर अरविन्द शर्मा से बात हुई है और किसी तरह की नाराजगी नहीं है। संजय भाटिया ने ईशारा किया कि अभी रोहतक और हिसार के उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है, अरविन्द शर्मा के नाम पर विचार किया जा रहा है लेकिन फैसले के बारे में उन्हें जानकारी नही है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...