10000

Thursday, 25 April 2019

मुख्यमंत्री की कार्यशैली के प्रति नाराजगी है। सीएम सिर्फ जातिवाद और धर्म की राजनीति कर रहे है:कुलदीप

खोला चुनावी कार्यालय
घरौंडा : प्रवीण  कौशिक
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने प्रदेश मुख्यमंत्री पर जातिवाद और धर्म के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए है। कुलदीप शर्मा का आरोप है कि सरकार वोट के लिए पैसे और मशीनरी का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सीएम की कार्यशैली से नाराज है और जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी गुरूवार को रेलवे रोड स्थित चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लोकसभा प्रत्याशी ने विधिवत रूप से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी समर्थकों के साथ हवन में आहुति डाली। 
 उन्होंने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा और कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं से है और उन्हें विश्वास है कि पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह से निभाएंगें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे कांग्रेस की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से झूठे वायदे के बल पर भाजपा ने सत्ता हथियाई थी। उससे जनता में बहुत निराशा है। जनता ने भाजपा की सरकार हटाने का मन बना लिया है। 
...काहे की सीएम सिटी-
सीएम सिटी पर सवाल पूछे जाने पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि करनाल को सीएम सिटी कहना ही गलत है, क्योंकि सीएम यहाँ रहते ही नहीं और विकास यहां नहीं हुआ। सड़कें टूटी हुई और बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। अव्यवस्थाओं का माहौल है। कानून व्यवस्था है ही नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में विकास के नाम पर सिर्फ घोषणा और पत्थर लगे है। उन्होंने कहा कि लोगों में मुख्यमंत्री की कार्यशैली के प्रति नाराजगी है। सीएम सिर्फ जातिवाद और धर्म की राजनीति कर रहे है। 
इस मौके पर बसपा छोड़ कर आये सोहन लाल गुप्ता, राजीव सैन, नैनपाल राणा, विनीत संधू, राजीव माहना, जोगिंद्र चौहान,  राकेश सैन, पुनीत गुप्ता,  युद्धवीर, विरेंद्र लांबरा, संजय वाल्मीकि, रमेश धीमान, प्रदीप वाल्मीकि, मनीष गुप्ता, लाभ सिंह संधू, सुखपाल संधू, अक्षय वाल्मीकि, अनिल राणा, रमेश सैनी, लखविंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...