10000

Monday, 22 April 2019

नशीला पदार्थ खिलाकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया

घरौंडा : प्रवीण कौशिक
कस्बे के बरसत गांव में एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर  नशीला पदार्थ खिलाकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने तांत्रिक पर उसका अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि तांत्रिक ने उसका अश्लील वीडियों बनाया और वीडियों वायरल करने की धमकी देकर एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने पूरे घरौंडा पुलिस में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपित तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
पीडि़ता कई महीनों से सिर के दर्द की बीमारी से जुझ रही है। अपनी इसी बीमारी को लेकर वह डॉक्टर के पास दवाई लेने के लिए जाती थी। पीडि़ता की शिकायत के मुताबिक, एक दिन वह डॉक्टर के पास जा रही थी तो रास्ते में उसको तांत्रिक मिला। जब तांत्रिक को सिरदर्द की समस्या के बारे में बताया गया, तो तांत्रिक ने उसको उसके घर चलकर झाड़ फूंक करवाने के लिए कहा। महिला तांत्रिक के घर चली गई। पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि तांत्रिक उसको चोबारे में ले गया। जहां तांत्रिक ने उसको फूंक मारकर एक पानी का गिलास दिया और कहा कि इस पानी को पी लो, जो भी दर्द, ओपरी या भूत होगा वह ठीक हो जाएगा। पीडि़ता का आरोप है कि पानी में कोई नशीला पदार्थ था। जिसके बाद उसके नींद आई और वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीडि़त महिला ने शिकायत में बताया है कि तांत्रिक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। और इस वीडियो के नाम पर उसके साथ एक महीने तक जबरन बलात्कार करता रहा और किसी को इस बात के बारे में बताए जाने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। तांत्रिक के बढ़ते शोषण का उसने विरोध किया तो उसकी अश्लील वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पीडि़ता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट, एससीएसी एक्ट, का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
वर्जन-
बरसत गांव की एक महिला ने तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही महिला ने अश्लील वीडियों वायरल करने का भी आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-रामदत्त, डीएसपी घरौंडा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...