10000

Tuesday, 27 November 2018

छोटी उम्र , बडी उपलब्धियां सृष्टि के नाम हुए कई अवार्ड

फरीदाबाद, प्रवीण कौशिक
उम्र मात्र 2 साल 11 महीने उपलब्धियां इतनी की दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाए ।
जी हां ऐसे ही एक बच्ची है सृष्टि गुलाटी जो फरीदाबाद की रहने वाली है उसने छोटी सी उम्र में ही इतनी उपलब्धि हासिल कर ली है की उसके पारिवारिक सदस्यों को लोग उसके नाम से जानने लगे हैं।
सृष्टि ने नृत्य कला,चित्रकला,बाल कलाओ, कविता, फ़ैशन शो,परिधान कला,रैंप वॉक आदि में उचित प्रदर्शन किया है तथा अन्य में विजेता बनी है।उसने पांच  बाल कलाओ मैं विभिन प्रकार के प्रमाण प्राप्त किये है जैसे अछी मुस्कुराहट, अच्छे परिधान ओर अच्छे बाल कलाकार के रूप मे उसने फरीदाबाद के किड्स केन स्कूल मे आयोजित एक प्रतियोगिता मैं भाग लेकर फेस ऑफ फरीदाबाद की विजेता बनी है मार्च 2017।उसके बाद वह यहीं नही रुकी उसका सफर आगे भी बढ़ता रहा। वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।वर्तमान मैं अभी तक उसने सभी प्रतियोगिता मैं 30 प्रमाण पत्र,6पदक,2 मुख्य नृत्य कला के प्रमाण पत्र  प्राप्त करे है। 
उसने एक मुख्य प्रमाण पत्र दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर प्राप्त किया है।पुरवार अचीवर फाउंडेशन द्वारा प्राप्त किया है।उसने एक मुख्य बाल कलाकार का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।ये  उसके अच्छे कार्य और प्रदर्शन के लिए मिला है। इसके अतिरिक्त अभी हाल ही मै फरीदाबाद मैं 1 नवंबर 2018 को कैलाश धाम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सृष्टि को बेस्ट टू बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सृष्टि के पिता प्रवीण गुलाटी का कहना है कि हमे हमारी बेटी पर गर्व है।मेरी बेटी सुंदर, ऊर्जावान, प्यारी, प्रतिभावान है। मुझे आशा है कि भविष्य मे इसी प्रकार प्रतिभाओ के लिए  सम्मानित होती रहेगी। मेरी बेटी हमारा तथा देश का नाम रोशन करेगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...