प्रदेश आज क्राइम व आंदोलनों का प्रदेश बन चुका है।
दिल्ली के आम आदमी पार्टी के मोतीबाग से विधायक शिवचरण गोयल की हमारे मुख्य सम्पादक प्रवीण कौशिक से हुई बेवाक बातचीत। पेश है कुछ अंश।
-हरियाणा में क्या मुद्दे लेकर आप उतर रही है ?
गोयल-- हरियाणा के लोग समस्याओं से त्रस्त है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई व बेरोजगारी आम लोगों से जुड़े मुद्दे है। जिन की हालत काफी खस्ता है।
-भाजपा , कांग्रेस व इनेलो की सरकारें यहां रही है क्या वे जन सुविधाएं दे पाई ?
गोयल- हरियाणा में वर्षो से लोग इन पार्टियों का शोषण झेल रहे है। कोई विकल्प जनता के पास नही था । अब जनता को आप के रूप में विकल्प मिल गया है।
- हरियाणा में आप को कहां देखते है ?
गोयल-- आज हरियाणा के लोग बदलाव चाहते है। और तेजी से आप को जनता अपना रही है। आप आज हरियाणा में मज़बूत स्थिति में आ चुकी है।
-भाजपा ने जो वायदे जनता से किये थे । क्या आप मानते है कि भाजपा उन्हें पूरा कर पाई है।
गोयल- भाजपा ने देश प्रदेश की जनता को जुमलेबाजी में उलझा कर रखा और सत्ता हासिल कर जनता से धोखा किया। प्रदेश में जनता को एक थोपा हुआ मुख्यमंत्री झेलना पड़ रहा है। जनता, व्यापारी, किसान, छात्र, कर्मचारी सब आज परेशान है। प्रदेश आज क्राइम व आंदोलनों का प्रदेश बन चुका है ।
-प्रदेश में कांग्रेस व इनेलो की स्थिति कहां देखती है आप ?
गोयल--जो अपना घर नही सम्भाल पा रहे, वो जनता को क्या भला करँगे। आप के मुकाबले पर आज प्रदेश में कोई नही है।
- प्रदेश में कितने स्थानों पर आप उतरेगी ?
गोयल- प्रदेश में 10 लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों पर उतर रही है। और जनता का भरपूर सहयोग आप को मिल रहा है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक गोयल ने संगठन के बारे में बात की व मैं और मेरा परिवार आम आदमी पार्टी के साथ अभियान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली में हो रहे कामो को पार्टी के कार्यकर्ताओ को घर घर तक पंहुचाना होगा। आम आदमी पार्टी हरियाणा मे शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर राजनीति करेगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी हरियाणा के सभी स्कूलों और हॉस्पिटलों का दौरा करेंगे और खट्टर साहब को चुनौती देते हुए बोला कि अगर वह चाहे तो दिल्ली के स्कूल और हॉस्पिटल का दौरा कर सकते हैं। खट्टर एक कमजोर मुख्यमंत्री के तौर पर पिछले 4 साल से हरियाणा के ऊपर थोपे गए हैं इन्हें दिल्ली में कुछ दिन रहकर केजरीवाल जी से ट्रेनिंग लेने की जरूरत है और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इनको दिल्ली में आने का न्योता खुले पत्र के माध्यम से दे चुके हैं।
विधायक शिवचरण ने बूथ स्तर पर कमेटियां बनाने के लिए सभी बूथ पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों की तर्ज पर हस्पताल व स्कूलों में हो रहे विकास कार्यों को हरियाणा में भी करने की बात कही ।
उन्होंने हरियाणा की राजनीतिक पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की सभी राजनीतिक पार्टियां अपना जनाधार खो चुकी हैं इनेलो जनता की सुध ना लेकर आपस के झगड़ों में ही फसी हुई है हरियाणा की पूरी जनता बीजेपी सरकार के खिलाफ मन बना चुकी है कांग्रेस की हालत भी इतनी अच्छी नहीं है कांग्रेस के घर में आपसी फूट होने के कारण कार्यकर्ता पूर्ण तरीके से निराश है। आज जनता आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का मन बना चुकी है। इस मौके पर आप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजूद रहे।
No comments:
Post a Comment