10000

Friday, 23 November 2018

गुरु नानक की शिक्षाओं को अपनाने की जरुरतः उमेश अग्रवाल

गुरुग्राम, प्रशान्त प्रवीण कौशिक

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि मानव जीवन में पसरे अंधकार को दूर करने और सामाजिक समरसता कायम करने के लिए हमें सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने अपनी शिक्षाओं में मानवता को हमेशा सर्वोपरि रखा।
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा साउथ सिटी व मुख्य गुरुद्वारा (कमला नेहरू पार्क के सामने) में मत्था टेक कर अरदास कर संगत में बोलते हुए विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाओं में निजी और समाज की अज्ञानता को दूर कर मानव जीवन को प्रकाशमान करने का संदेश है। उन्होंने अपने बाल्यकाल से ही मानवता का संदेश देना शुरु कर दिया था।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि बचपन में ही भूखों को खाना खिलाकर ‘‘सच्चा सौदा’’ और अपने हाथों से गड्ढा खोद पानी निकाल कर साथ चल रही संगत और खुद की प्यास बुझाने के साथ ही उन्होंने लालची कुआं मालिक व बुरे लोगों को संदेश दिया कि जग में खाली हाथ आए और खाली हाथ ही चले जाना है। कुछ पर उपकार और मानवता की सेवा के काम कर जाओगे तो लोगों के दिलों में जिंदा रहोगे।
गुरुद्वारा साउथ सिटी में श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार जेएस चड्ढा व सरदार एचएस नंदा ने विधायक उमेश अग्रवाल को सरोपा व तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। शहर के मुख्य गुरुद्वारा (कमला नेहरू पार्क के सामने) में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार संतोख सिंह साहनी ने सरोपा व शाॅल भेंट कर व न्यू कालोनी गुरुद्वारा में वहां की श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार कमलजीत सिंह ने सरोपा भेंट कर श्री उमेश अग्रवाल का स्वागत किया।
विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि यह बेहद सुखद इत्तेफाक है कि शहर पूर्णिमा के इस ही दिन हिंदुओं का भी पवित्र त्यौहार गंगा स्नान होता है। गंगा स्नान करने का भी मकसद यही होता है कि इस गंगा में डुबकी लगाकर मनुष्य अपने जीवन में अच्चे कर्म करने का संकल्प ले।
इस अवसर पर विधायक उमेश अग्रवाल के साथ भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेन्द्र बजाज, शिक्षाविद बलदेव गुगलानी, भाजपा नेता संजय शर्मा व रमेश कामरा सहित अन्य लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...