10000

Wednesday, 14 November 2018

केजरीवाल से डरी खट्टर सरकार होर्डिंग-पोस्टर फाड़ने पर उतरी :नवीन जयहिंद

खट्टर सरकार के मंत्री गाली-गलौच पर उतारू हो गये हैं और भाजपा के गुंडे हमारे होर्डिंग-पोस्टर फाड़ रहे हैं :नवीन जयहिंद
 जबरदस्त विकल्प बन कर उभर रही है आप

करनाल, प्रशान्त प्रवीण कौशिक
 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हरियाणा दौरे से पहले यहां आम आदमी पार्टी के होर्डिंग-पोस्टर फाड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी,हरियाणा के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि खट्टर सरकार, अरविंद केजरीवाल से बुरी तरह डर गई है। खट्टर सरकार के मंत्री गाली-गलौच पर उतारू हो गये हैं और भाजपा के गुंडे हमारे होर्डिंग-पोस्टर फाड़ रहे हैं।

करनाल सहित हरियाणा के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के होर्डिंग-पोस्टर फाड़े गये हैं। नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार जनभावनाओं को स्वीकार करने के बजाय गुंडागर्दी पर उतर आई है। लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को होर्डिंग-पोस्टर लगाने का अधिकार है। लेकिन हमारे होर्डिंग-पोस्टर फड़वाकर खट्टर सरकार, हमारे लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि खट्टर सरकार,केजरीवाल से बुरी तरह डरी हुई है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। खट्टर साहब ने जोश-जोश में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने की चुनौती तो स्वीकार कर ली लेकिन बाद में डर गये। खट्टर साहब, केजरीवाल से इतना डर गये हैं कि अब अपने मंत्रियों को गाली-गलौच करने और भाजपा के गुंडों को आम आदमी पार्टी के होर्डिंग-पोस्टर फाड़ने के काम में लगा दिया है। खट्टर साहब, केजरीवाल से इतने डरे हुए हैं कि अपने गृह जिले में आम आदमी पार्टी के होर्डिंग-पोस्टर फड़वा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने होर्डिंग्स और पोस्टर्स के जरिये पूछ रही है कि केजरीवाल ने 3साल में स्कूल-अस्पताल ठीक कर दिये तो खट्टर ने 4 साल में क्यों नहीं किया ? हरियाणा के लोग भी यही सवाल पूछ रहे हैं।  अगर खट्टर सरकार ने 4 साल में कुछ किया होता। स्कूल-अस्पताल को लेकर थोड़ा सा भी काम दिखाने लायक होता, तो केजरीवाल से इस तरह डर नहीं लगता। नवीन जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल, 17 नवंबर को करनाल आएंगे। खट्टर सरकार की इस तरह की हरकतों से हमारे इरादे कमजोर होने वाले नहीं हैं। हम लोग घर-घर जाकर ये सवाल रखेंगे कि केजरीवाल ने 3 साल में स्कूल-अस्पताल ठीक कर दिये तो खट्टर ने 4 साल में क्यों नहीं किया

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...