10000

Sunday, 9 September 2018

सीबीआई (कांग्रेस, भाजपा , इनेलो) पर गरजे जयहिंद

सीबीआई (कांग्रेस, भाजपा , इनेलो) के खिलाफ जंग का ऐलान : जयहिंद
आप का  कार्यकर्ता सम्मेलन बदला  रैली में
दिल्ली की तर्ज पर होगा हरियाणा का विकास : जयहिंद
-घरौंडा ,प्रवीण कौशिक
 आज आम आदमी पार्टी का करनाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद  की अध्यक्षता में हुआ | लेकिन वहाँ पहुचे समर्थकों ने सम्मेलन को रैली में तब्दील कर दिया | हजारों की संख्या तादाद में करनाल की जनता वहाँ पहुची | 
जयहिंद ने कार्यकर्ताओं व करनाल की जनता के समक्ष मुख्यमंत्री खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा कि सम्मेलन करने के लिए जगह नही दी तो कार्यकर्ताओं ने हजारो की संख्या में पहुच कर खट्टर साहब को करार जवाब दिया है | ये आम आदमी है डरने वाले नही है , संघर्ष में विश्वास रखते है | मुख्यमंत्री खट्टर को कोई और सीट चुनाव लड़ने के लिए ढूढ लेनी चाहिए क्योकि करनाल की जनता उन्हें हराने के लिए तैयार बैठी है |
जयहिंद ने कहा कि ये सीबीआई (कांग्रेस , भाजपा, इनेलो) के खिलाफ जंग का ऐलान है | इनका हरियाणा से खुट्टा पाड़ के ही दम लेंगे | इन्हें जनता से कोई सरोकार नही है | इन्हें अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी से लगाव है बस | हरियाणा में बदलाव आम आदमी पार्टी लाकर रहेगी | 
जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जिस तरह  शिक्षा-स्वास्थ्य  के क्षेत्र में क्रांति लेकर आये है , फ्री बिजली –पानी मिल रहा है | किसानो की आय तीन से गुना बढ़ाने के लिए स्कीम लाये है उसी तरह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी धर्म –जाति – क्षेत्र की राजनीती नही बल्कि आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ेगी व हरियाणा में बदलाव की क्रांति लेकर आयेगी |
जयहिंद ने प्रधानमन्त्री मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि जनता को मुगेरी लाल के सपने दिखा कर खुद हवाई सफर में रहते है , कभी नग्न हो कर पेट्रोल- डीजल के दामों पर हाहाकार करने वाले भाजपा के नेता अब बिलों में बैठे हुए है और चुनाव के दौरान फिर बाहर आ जायेंगे |
इस मौके पर लोकसभा सन्गठन मंत्री अनूप संधू , लोकसभा अध्यक्ष बी के कौशिक,  प्रदेश प्रवक्ता पंडित ओम नारायण , प्रदेश सह सन्गठन मंत्री सोएब आलम , करनाल  जिला अध्यक्ष अमित , पानीपत जिला अध्यक्ष अजय शर्मा व विधानसभा सन्गठन मंत्री , विधान सभा अध्यक्ष मौजूद के साथ हजारों कार्यकर्ता मोजूद रहे |
आम आदमी पार्टी का ये गुरुग्राम , फरीदाबाद के बाद करनाल में तीसरा लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन था जिसमे भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुचें व अब आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सरकार बनाने व हरियाणा को बदलने की  हुंकार भरी |  जैसे – जैसे प्रदेश में चुनाव के दिन आते जा रहे है वैसे ही दिन बे दिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जड़े और गहरी होती जा रही है। लोग आप को विकल्प के रूप में अपनाने लगे है। दिनोदिन आप का ग्राफ बढ़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...