10000

Wednesday, 22 March 2023

आज देश में पैदा हुए राजनीतिक हालातों को देखते हुए विपक्षी एकता की सख्त जरूरत है। ताकि केंद्र व प्रदेश की राजनीति से भाजपा को बेदखल किया जा सके:शरद पवार,राकांपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

 आज देश में पैदा हुए राजनीतिक हालातों को देखते हुए विपक्षी एकतआज देश में पैदा हुए राजनीतिक हालातों को देखते हुए विपक्षी एकता की सख्त जरूरत है। ताकि केंद्र व प्रदेश की राजनीति से भाजपा को बेदखल किया जा सके:शरद पवार,राकांपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 



करनाल, डॉ प्रवीण कौशिक

 शहर की नई अनाज मंडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रवादी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने की। वहीं महासम्मेलन में राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व कृषि मंत्री शरद पवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रैली स्थल पर पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने शरद पवार का पुष्पगुच्छ  व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 

प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि शरद पवार सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक रवैये में विश्वास रखते हुए भारत को आत्मनिर्भर और उत्पादक देश बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को दूर करने के लिए शरद पवार ने महाराष्ट्र में रोजगार गारंटी कानून बनाया और लागू किया। इसके बाद महाराष्ट्र को पावर में सरप्लस स्टेट बनाया। खेती का पैटर्न बदल दिया। वहीं सिंचाई के लिए पौंड सिस्टम शरद पवार की देन है। मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि कृषि मंत्री रहते हुए किसानों के लिए कल्याण के लिए शरद पवार ने अनेकों कार्य किए हैं। जिनको किसान आज भी याद कर रहे हैं। असम, बिहार, बंगाल और उड़ीसा वाटर सरप्लस स्टेट थे। यहां चावल की खेती शुरू करवाई। भारत को चावल में सरप्लस बना दिया और यहां से चावल का निर्यात होने लगा। इसी तरह मध्यप्रदेश, उतरप्रदेश और आधे राजस्थान में गेहूं की खेती करवाई, यहां भी गेहूं निर्यात की स्थित में पहुंचा दिया था। इसी के साथ 2007 में किसानों के 67 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ करवाए थे। वहीं सोसाइटी का जो ब्याज 12 प्रतिशत था, उसको घटाकर 4 प्रतिशत पर लेकर आए, परिणामस्वरूप आज ब्याज बिल्कुल खत्म है। वहीं महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ाते हुए शरद पवार ने ही रक्षामंत्री रहते हुए सेना में महिलाओं को कमीशन दिलवाया। इससे पहले सेनाओं में महिलाओं की एंट्री नहीं थी। मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद शरद पवार महाराष्ट्र मॉडल की तर्ज पर पूरे देश का नक्शा बदल देंगे। 

महासम्मेलन में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए राकांपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आज देश में पैदा हुए राजनीतिक हालातों को देखते हुए विपक्षी एकता की सख्त जरूरत है। ताकि केंद्र व प्रदेश की राजनीति से भाजपा को बेदखल किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र में जिस प्रकार सहयोगी दलों के साथ मिलकर एनसीपी चुनाव लड़ती है। उसी तर्ज पर हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा में सहयोगी दलों का साथ लेकर मजबूती से दोनों चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मराठा वीरेंद्र को यहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना है। सहयोगी दलों से हरियाणा में लोकसभा में गठबंधन वह खुद कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि आज महंगाई की मार लोगों पर पड़ रही है।  घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 12 सौ रुपए हो गया है। जोकि किसान, मजदूर और आमजन की पहुंच से बाहर हो चुका है। सत्ता में आने के बाद रेट को 500 रुपए तक किया जाएगा। पवार ने कहा कि आज हरियाणा व पंजाब में मंडी सिस्टम खत्म होने की कगार पर है, लेकिन एनसीपी हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर मंडी सिस्टम में अनुकूल सुधार करके पूरे देश में लागू करेगी। वहीं मौजूदा सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों और राजघरानों का 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया गया। जबकि कोरोना की सबसे ज्यादा मार तो किसान, मजदूर और दस्तकार पर पड़ी है। ऐसे में किसानों, मजदूरो और दस्तकारों का कुल कर्ज 2 लाख करोड़ रुपए के करीब है। इसे भी माफ किया जाएगा। 
शरद पवार ने कहा कि जिस हरियाणा को कृषि प्रधान होने और किसानों के नाम से जाना जाता था, आज भाजपा की सरकार की नीतियों के कारण हरियाणा व पंजाब के किसानों को 1 साल तक बोर्डर पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। इसके बावजूद भी भाजपा ने आज तक किसानों की जायज मांगों को भी पूरा नहीं किया है। एनसीपी और सहयोगी दल ‌मिलकर किसानों की सभी मांगों को पूरी करेंगे। 

इसके साथ ही भाजपा ने अग्निवीर योजना के तहत सेना में 4 साल की सेवा कर दी। जबकि उन्होंने रक्षा मंत्री रहते हुए अनुभव किया कि सेना में 20 साल का कार्यकाल अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के हालात को देखते हुए सहयोगी दलों से तालमेल करके एनसीपी हरियाणा में लोकसभा व विधानसभ चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। रैली को सतारा से सांसद श्रीनिवास पाटिल, दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष योगानंद शास्त्री,  राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया दूहन ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट रामकुमार कश्यप, प्रदेश महासचिव ऋषिपाल पांचाल, प्रदेश महासचिव कृष्ण मराठा, प्रदेश महासचिव राजेश कांबोज, सचिव अशोक शर्मा, रामकुमार वर्मा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमाल सिंह, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मा. राम कुमार, एडवाइजरी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामनाथ कौशिक,  राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कलतगडिया, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के महासचिव हरीश तंसर, मीडिया सलाहकार प्रवीण खत्री, प्रवक्ता डॉ. मांगे राम चौपड़े सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोनिया दूहन ने किया डिप्टी सीएम पर कटाक्ष, कहा जयचंद

राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दूहन ने कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्री भी महिलाओं यौन शोषण कर रहे हैं। लेकिन भाजपा कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। वहीं उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने तो 2019 में भाजपा को हरा दिया था। लेकिन एक जयचंद ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया और भाजपा को दोबारा से सता में लेकर आए। उन्होंने कहा कि 2024 में जनता भाजपा की जडों को उखाड़ कर फैंकेंगी। 
 राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि एनसीपी हरियाणा में अन्य सहयोगी दलों से गठबंधन करके चुनाव में उतरेगी। उतरी हरियाणा में पार्टी का विशेष फोकस रहेगा, क्योंकि यहीं से भाजपा सत्ता में दा‌खिल हुई थी। यहीं से हराने का काम किया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...