10000

Monday, 27 March 2023

आम आदमी पार्टी एक इंकलाब है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आम आदमी पार्टी का इंकलाब दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा में भी आएगा। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की 2024 में सरकार बनाएगी:अनुराग

आम आदमी पार्टी एक इंकलाब है। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की 2024 में सरकार बनाएगी:अनुराग ढांडा


👉प्रदेश
 की किसानों की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल खराब हो गई है:जयपाल शर्मा

घरौंडा-डॉ प्रवीण कौशिक

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा रविवार को घरौंडा में आम आदमी पार्टी के नेता जयपाल शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
 वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी एक इंकलाब है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आम आदमी पार्टी का इंकलाब दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा में भी आएगा। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की 2024 में सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो अपने काम के दम पर वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बोलते हैं अगर काम किया हो तो वोट दे देना, नहीं तो रहने देना। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो अपने काम के दम पर जनता के बीच आकर वोट मांग कर दिखाएं।

 आप नेता जय पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की किसानों की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल खराब हो गई है। मुख्यमंत्री खट्टर हवाई सर्वे कर रहे हैं। ई-पोर्टल खराब हैं, स्पेशल गिरदावरी का काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री खट्टर किसानों के बीच जाकर उनका दर्द बांटें। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक सप्ताह में नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर मुआवजा देने का ऐलान किया है।
आप नेता मे कहा  कि केवल 10 साल के अंदर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय फलक पर उभर कर आ गई है। देश के हर राज्य में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अच्छी शिक्षा, फ्री बिजली, पानी, पक्के घर और मूलभूत सुविधाओं की बात करने वाली पार्टी का नाम आज देश के हर व्यक्ति की जुबान पर है।

 उन्होंने कहा कि देश के आम आदमी अरविंद केजरीवाल ने एक सपना देखा है कि देश का हर बच्चा अच्छी शिक्षा ले और देश के हर नागरिक को बेहतर इलाज मिले। उनकी नीतियों पर चलकर हमारा देश विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता के हकों की आवाज बुलंद करने का काम केवल आम आदमी पार्टी कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए एकमात्र उम्मीद है। ऐसी सरकार चुनो जो माताओं बहनों का सम्मान करे और बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाए। ये जनता को बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पताल में ईलाज फ्री में उपलब्ध करवाए। युवाओं की रोजगार के अवसर मिलें।

 इस मौके पर प्रवीण प्रभाकर गौड़, प्रशान्त कौशिक, तालीम गुज्जर, सुनील बिंदल, महेंद्र राठी, लख्मी चंद, डॉ सुरेश शर्मा, धर्मदत्त शर्मा,सतीश स्टोंड़ी, गौरव गोयल, हरीश कौशिक, बलविंदर चीमा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://fb.watch/jwS3v2Bc86/

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...