10000

Thursday, 30 March 2023

रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

शोभायात्रा में पूरा शहर  भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।


 घरौंडा 30 मार्च,प्रवीण कौशिक

 रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने जन सहयोग से शहर में एक शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में पूरा शहर  भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
 वीरवार को रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए कांग्रेसी नेता सतीश राणा व  सोमिल संधू  ने लोगों से आह्वान किया कि भगवान श्रीराम को उनके आचरण व महानता के चलते ही उन्हें मर्यादा परसोत्तम भगवान का दर्जा दिया गया था। इतिहास गवाह है कि भगवान श्रीराम ने मुसीबतों के समय भी धर्म व सच्चाई का साथ नहीं छोड़ा। भगवान होते हुए भी उन्होंने आम जनजीवन की भांति जीवन व्यतीत करते हुए लोगों को मुसीबत के समय मे  भी सच्चाई व धर्म का साथ न छोड़ने का पाठ पढ़ाया था।


 रामलीला कमेटी घरौंडा द्वारा भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा पर  आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी के सदस्य समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन कर धार्मिक आस्था को जीवित रखने का कार्य कर रहे हैं जो एक सराहनीय कदम है। शोभा यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में होती हुई वापिस देवी मंदिर में समाप्त हुई। मेन बाजार में ब्राह्मण सभा की ओर से शोभायात्रा के लिए जलपान का आयोजन किया गया था। सैकड़ों की तादाद में भक्त जन भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा के आगे झंडे लेकर चल रहे थे।
 इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी गुप्ता, सुशील गर्ग, ललित शर्मा, सतीश पंडित, मनीष गुप्ता,कमल धीमान, गुलशन जुनेजा डॉ वेद प्रकाश गुप्ता, कमल कांत धीमान सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...