10000

Friday, 31 March 2023

प्रशासनिक अधिकारियों का आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना दायित्व : उपायुक्त अनीश यादव

 प्रशासनिक अधिकारियों का आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना दायित्व : उपायुक्त अनीश यादव


डीसी ने मुख्यमंत्री के निर्देशो की अनुपालना मेें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का  किया निवारण।

करनाल  31 मार्च, प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनता और प्रशासन के बीच की खाई को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के अधिकारियो को अपने-अपने कार्यालय मेंं प्रात: 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई करने के निर्देश दिए है । इन निर्देशो की अनुपालना को लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण किया।
उपायुक्त ने जन सुनवाई के दौरान जहां अपने कार्यालय से सम्बधित आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया, वहीं अन्य शिकायतों के निवारण के लिए सम्बधित विभाग के अधिकारियों को दूूरभाष पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना दायित्व बनता है ऐसे में सभी अधिकारी सरकार के दिशा निर्देश अनुसार अपने-अपने कार्यालयों में लोगों की शिकायते सुनें और उनका समाधान करे।

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सरल केन्द्र के माध्यम से विभिन्न विभागो की पांच सौ से अधिक सेवाओं तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को ऑनलाइन किया है, ऐसे में लोगो को इन सेवाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है । सरकार की इस योजना के लागू होने से लोगो को कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ रहे है, इसके अलावा बिचौलियों से भी छुटकारा मिला है । उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र से सम्बधित समस्याओं के निवारण के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में अलग से व्यवस्था की गई है। सीएससी केन्द्रों के माध्यम से परिवार पहचान पत्र को लेकर अपनी त्रुटि ठीक करवाने के लिए प्रार्थी अपना ऑबजेक्षन डलवा सकते है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...