10000

Sunday, 26 March 2023

विशाल भगवती जागरण मंडल घरौंडा द्वारा 18वां सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन

 विशाल भगवती जागरण मंडल घरौंडा द्वारा 18वां सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन 


घरौंडा,प्रवीण कौशिक                                                               विशाल भगवती जागरण मंडल घरौंडा द्वारा 18वां सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन सनातन धर्म मंदिर घरौंडा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जिसमे 6 जरूरतमन्द  वर वधुओ का विवाह सम्पन्न करवाया गया व घरेलू जरूरत का सामान दिया गया। 

ये बंधे प्रणय सूत्र में:-

काजल संग सुनील, पूजा संग रोहताश, कोमल संग सदानंद, प्रियंका संग दीपक, शिवानी संग सुनील, निशा संग संजय।
 मंडल प्रधान हरबंस लाल चुघ ने बताया कि यह मंडल इससे पहले  130 जरूरतमंद वर वधुओ का विवाह सम्पन्न करवा चुका है और भविष्य में भी इसी तरह यह मंडल समाज सेवा करता रहेगा। 
इस मौके  पर मुख्यातिथि सुशील कुमार जैन के प्रतिनिधि के रूप में संजय जैन व नमन जैन, समारोह अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, सम्मानीय अतिथि अनिल जैन, मंडल सरंक्षक शंकर लाल नारंग, कोषाध्यक्ष ललित चुघ, मीडिया प्रभारी  सन्नी बजाज, प० गोबिंद राम, नरेश चुघ, पवन धमीजा, सुभाष चोपड़ा,  तरुण टक्कर, तरुण चुघ, अशोक गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, संदीप शर्मा, सुरेश भारती, देवेंद्र इशपुनियानी, चरणजीत चुघ, अशोक मखीजा, राज कुमार आदि गरिमामयी व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...