10000

Saturday, 5 February 2022

बेटियों को अपने घर में पूरा मान सम्मान दें और किसी भी तरह की दिक्कतें ना आने दें: वीरेंद्र राठौर

शिव शक्ति सेवा मंडल का 20वां सामुहिक विवाह महोत्सव संपन्न, 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, कांग्रेस नेता विरेंद्र राठौर ने दिया नव दंपतियों को आशीर्वादघरौंडा: प्रवीण कौशिक
शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से 20वें सामुहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 11 कन्याओं की शादियां करवाई गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र सिंह राठौर ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद किया और उनके मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं संस्था की ओर से कन्याओं को जरूरत का सामान भी दिया गया है। राठौर ने संस्था के कार्य को सराहनीय बताया और कहा कि सामुहिक विवाह की यह परंपरा 20 सालों से करती आ रही है। उन्होंने खुशी की बात है कि घरौंडा क्षेत्र के लोग अपने सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक है।शनिवार को नई अनाज मंडी में आयोजित शिव शक्ति सेवा मंडल के सामुहिक विवाह महोत्सव में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया और अग्नि को साक्षी मानकर नवदंपतियों ने सात फेरे लिए। कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए शहर के समाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोगों के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राठौर भी पहुंचें। 
मुख्यातिथि विरेंद्र राठौर ने कहा कि संस्था आज तक 204 कन्याओं की शादियां करवा चुकी है। संस्था का यह कार्य इलाके के लोगों की समाजेवा की भावना को प्रदर्शित करता है। उन्होंने वर पक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि इन बेटियों को अपने घर में पूरा मान सम्मान दें और किसी भी तरह की दिक्कतें ना आने दें।बेटियों को दिया जरूरत का सामान-
संस्था की तरफ से 11 कन्याओं को जरूरत का सामान दिया गया। जिसमें बैड, अलमारी, सेंटर टेबल, कुर्सी, मेज, लेडिज सूट, जेंटस सूट सहित 45 प्रकार के सामान दिए गए है। संस्था के प्रधान डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि संस्था लोगों के सहयोग से कार्य करती है। हरियाणवी सांग के माध्यम से लोग दान कार्य करते है। हरियाणवी सांग से हमारी हरियाणवी संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम बड़े ही अच्छे तरीके से संपन्न हुआ है।एक-दूजे संग वैवाहिक सूत्र में बंधे 11 जोड़े-
20वें सामुहिक विवाह महोत्सव में कविता समालखा संग विक्रम गढ़ीखजूर, प्रियंका गन्नौर संग सुशील करनाल, कमला मुबारकाबाद संग सागर फत्तूपुर, मनीषा मुबारकाबाद संग निकलसन जोन घरौंडा, मंजू रामनगर संग रिंकू सदरपुर, रजनी बृचपुर संग राहुल करनाल, तन्नु रंदौली संग राजकुमार फैजलीपुर माजरा, रितु गगसीना संग सागर जुंडला, सोनिया समालखा संग रणजीत मलिकपुर गादियान, शर्मिला भरतपुर संग संजय झुंडपुर तथा शमां देवी बसताड़ा संग किरणपाल हाबड़ी का विवाह हुआ।इस मौके पर संस्था के संरक्षक चेतन देव शर्मा, डॉ. रामू, डॉ. प्रवीण कौशिक, सुरेंद्र सिंगला, दीपक शर्मा, कुलदीप कैमला, अशोक भटनागर, रोहित गोयल, धीरज भाटिया, कमल कांत धीमान, पुष्कल टक्कर, राज सिंगला, पंडित सतपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...