10000

Friday, 18 February 2022

रमन भट्ठे पर सीएम फ्लाईंग का छापा

गढी मुल्तान के पास रमन भट्ठे पर सीएम फ्लाईंग का छापा, भारी मात्रा में मिला कार्बन डस्ट, कोयले में मिलाकर किया जाता है इस्तेमाल, चालू हालत में मिला भट्ठा, एनजीटी ने एक मार्च तक लगाई है भट्ठो पर रोकघरौंडा:प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने गढ़ी मुल्तान के नजदीक रमन भट्ठे पर छापा मारा। सीएम फ्लाईंग को भट्ठा चालू हालत में मिला। इतना ही नहीं पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जाने वाला कार्बन भी भारी मात्रा में भट्ठे से बरामद हुआ है। इस कार्बन का इस्तेमाल कोयले में मिलाकर किया जा रहा था। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की माने तो गैर कानूनी तरीके से भट्ठा चलाया जा रहा था। कार्बन भी यहां से मिला है। कार्बन को कब्जे में लिया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।एनजीटी के आदेश अनुसार एक मार्च तक हरियाणा में ईंट भट्ठे बंद किए गए है, लेकिन कुछ भट्ठा मालिक सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर कार्य कर रहे है। शुक्रवार को सीएम फ्लाईंग को गढ़ी मुल्तान गांव के पास रमन भट्ठा कंपनी कार्य चलने की जानकारी मिली। जिसके बाद सीएम फ्लाईंग की टीम हरकत में आ गई। सीएम फ्लाईंग अधिकारी राजेंद्र शर्मा व राज सिंह के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, गुप्तचर विभाग व पुलिस डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम ने रमन भट्ठे पर छापा मारा। टीम ने पूरे भट्ठे का जायजा लिया। जहां भ_ा श्रमिकों द्वारा ईंट भरने का काम किया जा रहा था। लगभग 70 प्रतिशत भट्ठा ईंटों से भरा हुआ था। भ_े में  कर्मचारियों द्वारा कोयले के साथ-साथ कार्बन डस्ट का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। करीब 40 टन कार्बन डस्ट मिला है।प्रदूषण विभाग के एसडीओ निपुण गुप्ता की माने तो किसी भी भट्ठे पर कार्बन का इस्तेमाल नहीं किया सकता है। करीब 40 टन कार्बन यहां से मिला है। जो ना सिर्फ पर्यावरण बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। इसके अतिरिक्त सरकार ने भट्ठा चलाने पर बैन लगाया हुआ है। उसके बावजूद भी भट्ठा चल रहा था। कार्बन डस्ट को कब्जे में लेने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी और भट्ठा मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। वहीं सीएम फ्लाईंग अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि एनजीटी के आदेश है कि भट्ठो को नहीं चलाया जा सकता है। कार्बन भी काफी मात्रा में मिला है। कार्बन को लेकर कार्रवाई पॉल्युशन विभाग करेगा। डीएफएससी विभाग भट्ठा मालिक को नोटिस देेंगे, अगर इसके बाद भी भट्ठा बंद नहीं किया, तो उसके बाद एफआईआर होगी। फूड सप्लाई डिपार्टमेंट के एएफएसओ सुभाष चंद्र का कहना है कि एक मार्च तक भट्ठे बंद है। भट्ठा मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए हुए है। बावजूद उसके भट्ठा चालू हालत में मिला है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी, आदेशों के अनुसार ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...