10000

Thursday, 3 February 2022

करनाल जिले के कैमला समेत आधा दर्जन गांवों में मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर भारी स्वागत

मुख्यमंत्री ने कैमला और अराईपुरा गांव के दो धार्मिक स्थलों पर लंगर हॉल बनाने के लिए दिए 51-51 लाख रुपयेप्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं को आरक्षण देने के कानून पर मजबूती से लड़ेगी सरकार: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
करनाल 3 फरवरी,प्रवीण कौशिक
 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का वीरवार को करनाल जिले के कैमला समेत आधा दर्जन गांवों में भव्य स्वागत किया गया। सीएम को देखने उमड़ी भीड़ ने फूल बरसाकर गांवों में अभिनंदन किया और उन्हें प्रदेश के चहूंमुखी विकास के लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों का धन्यवाद किया और कैमला व अराईपुरा गांव के दो धार्मिक स्थलों पर लंगर हॉल बनाने के लिए 51-51 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार दोपहर को अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घरौंडा विधानसभा के दौरे की शुरूआत की। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही कैमला गांव की तरफ बढ़ा तो झमाझम बारिश भी ग्रामीणों की भीड़ को रोक नहीं पाई। मुख्यमंत्री को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उमड़े। यह देख मुख्यमंत्री ने काफिले को रोका और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने सीएम का फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, प्रशासन की ओर से उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया भी उपस्थित रहे।
लंगड़ा बाबा मंदिर में लंगर हॉल के लिए 51 लाख रुपये की घोषणा
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कैमला गांव के लंगड़ा बाबा मंदिर में पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लंगड़ा बाबा मंदिर में लंगर हॉल बनाए जाने के लिए 51 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में जितने भी तालाब हैं, उन सभी के सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। इन तालाबों की सफाई करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने गांव में गोबर की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई गांवों को मिलाकर एक बड़ा गोबर गैस प्लांट लगाया जाएगा। इससे ग्रामीण गोबर को भी बेच सकते हैं। गोबर गैस प्लांट लगने से तालाबों में भी अतिरिक्त गोबर नहीं बहाया जाएगा, इससे तालाब भी साफ रहेंगे।सीएम पर हुई पुष्पवर्षा
कैमला गांव से मुख्यमंत्री का काफिला करनाल के बरसत, जमालपुर, पनौरी होते हुए अराईपुरा पहुंचा। चारों गांवों में सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की गई और उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को देखकर प्रत्येक गांव में काफिले को रुकवाया और लोगों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका यहां पहुंचने पर धन्यवाद किया और अपनी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें भी उन्हें दी। इसके बाद पक्का पुल पर आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर व फूल-मालाओं तथा पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया और उन्हें चांदी की गदा और पुष्प गुच्छ भेंट किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके गांव के जो भी कार्य हैं, उन्हें बता सकते हैं, जिनका तुरंत हल किया जाएगा। गांव में किसी भी प्रकार की समस्या न रहे इसके लिए प्रशासन हमेशा उनके साथ है।
अराईपुरा गांव में लंगर हॉल के लिए 51 लाख रुपये दिए
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अराईपुरा गांव के श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ज्ञानपुरा, अराईपुरा भी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पूजा अर्चना की। इसके बाद ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस स्थान पर 51 लाख रुपये लंगर हॉल के लिए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अराईपुरा में एनसीसी अकादमी का भी निरीक्षण किया।
5 राज्यों में भाजपा के लिए माहौल अच्छा, निश्चित बनेगी सरकार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन सभी राज्यों में भाजपा के लिए माहौल अच्छा है। सौहार्दपूर्ण वातावरण है। उत्तराखंड की दो विधानसभा में तो वे खुद चुनाव प्रचार करके आए हैं। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा निश्चित रूप से सरकार बना रही है। वहीं पंजाब में भी भाजपा अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाएगी। यहां भी सम विचार के लोगों के साथ सरकार बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे।  निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर मजबूती से लड़ेगी सरकार
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मामले पर भले ही हाईकोर्ट में फिलहाल स्टे लग गई हो लेकिन इस कानून पर सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी और कोर्ट में लड़ेगी। हरियाणा में जब पढ़ी-लिखी पंचायत का कानून लागू किया गया था, तब भी हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया था। इसके बाद इस कानून के विपरीत निर्णय भी दिया था लेकिन फिर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जीतकर आए थे। बाद में इसे लागू किया गया। 75 प्रतिशत आरक्षण के कानून पर भी लड़ाई लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।सीएम मनोहर लाल ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया निराकरण।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में करनाल विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका निराकरण करने के मौके पर ही निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का घरौंडा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर फूल मालाओं व फूलों की बरसा कर स्वागत किया गया। घरौंडा दिल्ली चुंगी पर, घरौंडा बस अड्डे पर ब्राह्मण व सैन समाज, एक निजी होटल के सामने भारी संख्या में जनता ने सीएम मनोहर लाल व विधायक कल्याण का भारी स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता,सामाजिक संस्थाएं, भाजपा कार्यकर्ता,ब्राह्मण व सैन समाज के पदाधिकारी ललित शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सभा,पार्षद ओंकार शर्मा, पार्षद विकास शर्मा,जयभगवान सैन, सुदर्शन जुनेजा,विनोद जुनेजा,मायाराम कश्यप,विशु, राजू टुटेजा,खेमपाल गोस्वामी व अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

1 comment:

  1. RUSTER ROOM - DR.MCD
    The 창원 출장마사지 Borgata Hotel Casino & Spa is a casino and 속초 출장마사지 hotel 광주광역 출장안마 located in Atlantic City, New Jersey. 대구광역 출장마사지 The casino complex 동두천 출장마사지 is owned and operated by

    ReplyDelete

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...