10000

Saturday, 18 December 2021

पेड़ो की अवैध कटाई से सरकार को करोडो रुपयों का चूना


घरौंडा -प्रवीण कौशिक
 सरकारी ओधोगिक क्षेत्र से हजारो की संख्या में पेड़ो की अवैध कटाई से सरकार को करोडो रुपयों का चूना लग चूका है।  बीते दिनों गांव बेगम पुर के समीप एचएसआईडीसी विभाग ने इंडस्ट्रियल एरिया की सड़को के पास खड़े पेड़ो की ट्रिमिंग और साफ़ सफाई का टेंडर जारी किया था। विभाग के अधिकारियो की मिलीभगत से पेड़ो की ट्रिमिंग की आड़ में सरकारी पेड़ो की अवैध कटाई का खेल शुरू हो गया। ठेकेदार ने पेड़ो की कटाई करने वाली लेबर के चार पांच दलों के साथ पेड़ो को काटना शुरू कर दिया। टेंडर के अनुसार ओधोगिक क्षेत्र में खड़े पेड़ो की सिर्फ टहनियों को काटा जाना था। जबकि ठेकेदार ने मोटे तने वाले हरे पेड़ो को भी कुल्हाड़ी चलवा दी। लगभग एक महीने से चल रही पेड़ो की अवैध कटाई के दौरान बड़ी संख्या में कीकर के पेड़ काटे जा चुके है। 
 गांव बेगमपुर के पास  सरकार द्वारा करीब 987 एकड़ भूमि पर विकसित किया इंडस्ट्रियल एरिया बीते करीब एक दशक से खाली पड़ा हुआ है। इस ओधोगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के लिए सैकड़ो प्लाट काटे गए थे लेकिन सिर्फ दर्जन भर यूनिट ही चालू है । लिहाजा सरकारी इंडस्ट्रियल एरिया का अधिकतर क्षेत्र वर्षो से खाली पड़ा हुआ है। खाली पड़ी सैकड़ो एकड़ भूमि पर वर्षो से खड़े पेड़ो को अब ट्रिमिंग की आड़ में बेचा जा रहा है।

बॉक्स - झाड़ियों के नाम पर काटे बड़े पेड़, लकड़ी गायब 
इंडस्ट्रियल एरिया में अधिकारियो की मिलीभगत से काटे गए सरकारी पेड़ों की लकड़ी गायब हो चुकी है। विभाग की तरफ से न तो पेड़ो की कटाई के लिए कोई अनुमति ली गई और न ही पेड़ो की लकड़ी को बेचने के लिए ऑक्शन की। विभागीय सांठगांठ से हुई पेड़ो की कटाई के साथ ही हजारो किवंटल लकड़ी को भी ठिकाने लगाया जा रहा है। इंडस्ट्रियल क्षेत्र की भूमि से काटे गए पेड़ो को रोजाना ट्रालियों में भर कर बेचा जा रहा है। लोगो से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार 250 रूपये प्रति किवंटल के रेट पर लकड़ी बेच रहा है और यहाँ से अब तक सैकड़ो ट्रालियां लकड़ी की बेच जा चुकी है।  हालॉंकि पेड़ो की कटाई और लकड़ी की बिक्री के बारे में मौके पर काम कर रहे मजदूर व सुपरवाईजर कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे है।
 राजबीर, एक्सईएन एचएसआईडीसी ने बताया----
बेगम पुर के समीप  बने इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे खड़े पेड़ो की ट्रिमिंग करवाई है। छोटे मोटे पेड़ कटे होंगे, बड़े साईज के पेड़ नहीं कटवाए गए ।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...