10000

Wednesday, 15 December 2021

इंद्री- घरौंडा के 46 गांवों को कंट्रोल एरिया घोषित करने से हजारों किसान हुए प्रभावि।। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख फरमान वापस लेने की मांग

कहा: यमुना के किनारे तक के गांवों को शामिल करना अमानवीय
एनओसी के बिना नहीं बना पाएंगे अपने मकान
 घरौंडा,15 दिसम्बर :डॉ. प्रवीण कौशिक
हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा घरौंडा विधान सभा क्षेत्र के 41 और इंद्री हलके के पांच गांवों को कंट्रोल एरिया में घोषित करने से इन गांवों के पचास हजार से अधिक किसान प्रभावित होंगे। इन गांवों के के किसानों में रोष व्याप्त हैं।
 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव  राजेन्द्र कल्याण कुटेल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख कर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश को निरस्त करने की मांग की है। 
उन्होंने कहा कि  शीघ्र ही गांवों को वह साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिल कर पचास हजार किसानों की समस्याओं से अवगत करवाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख कर कहा कि सरकार के नए फर्मान से   घरौंडा हल्के के 41 गांवों तथा इंद्री के पांच गांवों के लोग कोई भी निर्माण कार्य अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे । निर्माण कार्य करने से पहले चेंज ऑफ लैंड यूज परमिशन (सी.एल.यू.) लेना पड़ेगा। बिना परमिशन कोई भी निर्माण करने पर जिला योजनाकार विभाग की ओर से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सरकार द्वारा 46 गांवों पर इस कानून को थौंपे जाने से लोगों में बड़ी भारी नाराजगी है। उन्होंने पत्र में लिखा  कि पिछले हफ्ते से यह कानून लागू हुआ तो इन गांवों की जमीन के भाव काफी कम हो गए हैं और जहां पर सी.एल.यू. लागू नहीं है उन इलाकों में जमीन के भावों में 20-20 लाख रुपए एकड़ के हिसाब से तेजी आ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यमुना के किनारे तक के गांवों को नोटीफाई कर दिया हैं। कुटैल के मैडीकल यूनीवकर्सटी बनाने से लोगों को रोजगार को लेकर आशाएं थी। अब गांवों में लोग अपनी मर्जी से निर्माण  नहीं कर पाएंगे। जहां पर खेत हैं। किसानी हो रही है। ं। वहां पर कंट्रोल एरिया बनाने की क्या जरूरत हैं। इससे भ्रष्टाचारको बढ़ावा मिलेगा। न अब इस कानून आने के बाद इस पर अंकुश लग गया। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, सी.एल.यू. लेने के लिए काफी खर्च करना पड़ेगा। जिसकी वजह से कुटेल, ऊंचा समाना, बसताड़ा, पीपलवाली, गंजोंगड़ी, कैरवाली, शेखपूरा, मरघैन, अमृतपुर कलां खुर्द, नगला मेघा, मंगलौरा, दिलावरा, अंधेड़ा, मोदीपुर, डाकवाला रोड़ान व गुजरान, मुस्तफाबाद, चुंडीपुर छोटी बड़ी, डबरकी, नसीबपुर, नलीपार, नबीपुर, सरफाबाद माजरा, रसूलपुर, कला-खुर्द, सोहाना, सुभरी, खराजपुर, कलवेहड़ी, महमदपुर आदि गांवों के लोगों में बड़ी भारी निराशा और रोष है। और सरकार को इस कानून को वापिस लेना चाहिए। उन्होंने कहा इस मुद्दे को व्यपाक स्तर पर संसद और विधानसभा में भी उठवाएंगे। कांग्रेस इस मामले को प्रदेश और देश भर में ले जाएंगी। मांग करने वालों में कांग्रेस लीगल सेल के  प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देशवाल, फतेह सिंह, शामिल हैं। इस मुद्दे को लेकर गांव मंगलौरा में भी किसानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें भी चचौ हुई। इसके अलावाकई गंावों में भी इस निर्णय के खिलाफ बैठक की जारही है।

मैडीकल यूनीर्सिटी का नाम गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखे सरकार-
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव  राजेन्द्र कल्याण कुटेल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री से  कुटेल गांव की मेडिकल यूनिवर्सिटी का नाम बदल कर गुरु बग्रह्मांनद के नाम पर रखने की मांग की हैं। सयाथ ही उन्होंने कहा कि इसमेें  एडमीशन और नौकरियों में कुटैल के लोगों को प्राथमिकता दी जाए। कुटैल के लोगों ने 140 एकड़ जमीन मैडीकल यूनीवर्सिटी को इस लिए दी कि इसका नाम कल्पना चावला के नाम से रखा जाना था। लेकिन सरकार ने तकनीकी कारण बता कर  उसका नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से रख दिया गया, जबकि गांवों के लोगों की इच्छा है कि कुटेल यूनिवर्सिटी को गुरु ब्रह्मानन्द के नाम से रखना चाहिए।  करनाल पानीपत कुरुक्षेत्र कैथल में गुरु ब्रह्मानंद जी को पूजा जाता है वह इस क्षेत्र की पहचान हैं। गुरु ब्रह्मानंद जी के नाम से यहां के लोगों को सम्मान मिलेगा। और यूनिवर्सिटी के आसपास के गांवों के लोगों को उम्मीद थी कि हमें वहां करियाने की दुकानें, दवाईयों की दुकानें या छोटे मोटे होटल वगैरह बनाकर रोजगार मिलेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। जब गांव की जमीन है। किसानों ने त्याग किया  हैैं। तो रोजगार और एडमीशन में यहां के बच्चों को प्राथमिकता मिलना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...