जिला करनाल ब्राह्मण सभा के चुनाव मे सुरेन्द्र शर्मा बड़ौता ने प्रधान पद के चुनाव मे जीत हासिल की है। नवनियुक्त प्रधान ने अपने प्रतिद्वंन्दी बिजेंद्र शर्मा को चार मतों से पराजित कर दिया। सुरेन्द्र शर्मा लगातार पाँचवी बार जिला ब्रह्मण सभा के प्रधान चुने गए है। सुरेन्द्र शर्मा की पूरी कार्यकारिणी विजयी हुई है।चुनाव जितने के बाद समर्थको के पूरी कार्यकारिणी का फूल मलाओं से स्वागत किया। प्रधान सुरेन्द्र बड़ौता ने पुरे समाज का आभार प्रकट किया व कहा कि जो आशीर्वाद समाज ने उन्हें दिया है वे व उनका पूरा परिवार समाज का ऋणी रहेगा। प्रधान ने कहा कि वे पहले कि तरह पुरे समाज के उथान के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।
वीरवार को जिला करनाल ब्रह्मण सभा की 11सदसीय कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव सुबह नो बजे शुगर मिल की एम डी आदिति शर्मा की देख रेख मे सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी की भूमिका देवेंद्र त्यागी व स ह चुनाव अधिकारी संजय शर्मा ने निभाई। चुनाव अधिकारी देवेंद्र त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह नो बजे से चार बजे तक हुई इस चुनाव प्रकिरिया मे प्रधान पद के समेत 11कार्यकारिणी का चुनाव हुआ है। जिसमे सभा के 55निर्वाचित सदस्यों ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया।
चुनावी नतीजो मे नवनियुक्त प्रधान सुरेन्द्र शर्मा को 29 मत प्राप्त हुए वहीं बिजेंद्र शर्मा को 25 मत मिले एक वोट रद्द हुई है। इसी प्रकार उप प्रधान पद के दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त हुए जिसमे पर्ची डालने के बाद सुशील गौतम विजयी रहे। महासचिव के पद पर रामकरण शर्मा, सचिव रोशन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा चुने गए। इसी प्रकार अशोक कुमार, गुलाब सिंह, प्रमोद शर्मा, राजेश शर्मा, सत्यपाल शास्त्री व वेद प्रकाश शर्मा कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए है। देवेंद्र त्यागी ने बताया कि पूरा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन हुआ है।
No comments:
Post a Comment