विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पिंगली में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया |
खेल मैदान और श्मशान घाट में निमित्त करोना काल में अपनों के बीच से चली गई दिवंगत आत्माओं की स्मृति में नीम, मौलश्री और अमलतास के कुल 51 पौधे लगाए
करनाल,प्रवीण कौशिक
हमें कोरोना महामारी से सबक लेते हुए समझना होगा कि पेड़ पौधे किस प्रकार हमारी सांसो से जुडे़ हुए हैं | महामारी में लोग ऑक्सीजन की किल्लत से दम तोड़ते नजर आये जबकि पेड़ पौेधे बगर कुछ खर्च किये हमें फ्री में दिन ऑक्सीजन मुहैया करवाते हैं |हमें पुन: अपने जीवन को प्राकृति के साथ जोड़ना होगा |
अगर वाकई हमें प्रकृति से प्यार है और हम लंबे समय तक विपदाओं से दूर रहना चाहते हैं तो यह डे फिलॉसिफी छोड़नी होगी।
प्रसिद्ध पर्यावरणविद व राष्ट्रीय अवार्डी तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार शर्मा ने यह बात आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पिंगली के खेल के मैदान और श्मशान घाट में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम मे व्यक्त की |
राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हम शायद बड़ी मानव त्रासदी का इंतजार कर रहे हैं। अगर हमने अभी भी अपने आपको पर्यावरण संतुलन के प्रयासों से नहीं जोड़ा तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सरकार या ब्यूरोक्रेसी के भरोसे नहीं हो सकती, हमें अपने आप से इसकी शुरुआत करनी होगी और इसके लिए हमें एक दीए की तरह काम करते हुए प्रकाश फैलाना होगा। हमें अपनी जीवन पद्धति बदलनी होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि प्रथ्वी का तापमान 2 डिग्री भी बढ़ा तो न न जाने कितने टापू समुद्र में विलीन हो जाएंगे और इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के डुआल द्वीप से होगी। उन्होंने ने कहा कि जब आप मैगी नूडल्स साफ सुथरा चाहते हैं तो पर्यावरण साफ सुथरा क्यों नहीं रखना चाहते। आखिर यह भी हमारे जीवन से जुड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मानव का यह स्वभाव हो गया है कि वह पृथ्वी पर राज करेगा लेकिन दुनिया पर 13 करोड़ साल राज करने वाले डायनासोर को भी पृथ्वी पर आई विपदा ने ही नष्ट कर दिया था।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कहा कि 80 में ओजोन लेयर विपदा का जिस तरह पूरे विश्व ने निदान किया था उसी तरह आज ग्लोबल वार्मिंग के रूप में आई समस्या का निदान भी हमें मिलजुलकर ही करना होगा। क्योंकि इसकी वजह से पूरी प्रकृति अनसर्टन होती जा रही है जिसके परिणाम भी हमारे सामने भयावह तौर पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयासों पर जोर दिया जा रहा है|
मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम सिर्फ धरती का दोहन न करें बल्कि उन्हें कुछ देना भी सीखें। सिर्फ एक दिन दिवस मनाकर अपने कर्तव्य की पूर्ति नहीं की जा सकती। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ युवाओं को दिलाई गई | इस अवसर पर खेल मैदान और श्मशान घाट में निमित्त करोना काल में अपनों के बीच से चली गई दिवंगत आत्माओं की स्मृति में नीम, मौलश्री और अमलतास के कुल 51 पौधे लगाए और उनके देखभाल की जिम्मेदारी भी ली |
इस अवसर पर सरपंच सोहन लाल, सक्षम युवा प्रिया, रीना रानी, राजकुमारी , संजय, राजेश कुमार, अश्वनि, पूर्व सरपंच जगदीश, फकीर चन्द, किशन लाल, कर्ण, शुम्भम, रानी देवी, सुमन, सन्तोष देवी अमित कुमारव राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे|
No comments:
Post a Comment