10000

Sunday, 6 June 2021

कालरम गांव में पर्यावरण दिवस पर भाजपा बरसत मंडल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


घरौंडा: पवन अग्रवाल
भाजपा बरसत मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कालरम गांव में मंडल पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर श्रद्धांजलि स्वरूप एक पौधा भी लगवाया।
शनिवार को कालरम गांव में भाजपा बरसत मंडल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल मीडिया प्रभारी संदीप लोहट ने की। संदीप ने कहा कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों को परेशान किया। हमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पेड़ पौधों से ही मिलती है। इसलिए हम सबको ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। पेड़ों के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है। जून का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में ही ज्यादा पेड़ लगाए जाते है इसलिए पेड़ लगाए और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला ने बताया कि बरसत मण्डल के 16 गांव में 21लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।पार्टी के आदेशानुसार इन सभी लोगों के परिवार द्वारा उनको श्रधांजलि स्वरूप एक एक पौधा लगवाया गया।
इस मौके पर बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश, महासचिव राजेश जोगी,  पूर्व डारेक्टर शुगर मिल सोमपाल, टेकचंद, सन्दीप राणा, तेजबीर, राम सिंह सिरसवाल, विशाल, विकास, निशांत लोहट व अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...