ब्लॉक समिति चेयरमैन ने दिया पद से इस्तीफा,
सदस्यों ने वार्ड नं.11 की सुदेश रानी पर जताई सहमति
ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद कुमार ने अचानक अपना इस्तीफा दे दिया गया है। विनोद त्यागी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंपा है। समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नं. 11 की मेंबर सुदेश रानी के नाम पर सहमति जताई। बीडीपीओ ने चेयरमैन का इस्तीफा जिला उपायुक्त कार्यालय में भेज दिया है। इस्तीफे को लेकर विनोद त्यागी का कहना है कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।
मंगलवार को ब्लॉक समिति 30 में से 28 सदस्य ब्लॉक समिति कार्यालय में एकत्रित हुए। जिसके बाद सभी विधायक हरविंद्र कल्याण के फार्म हाउस पर पहुंचें और विधायक के सामने चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से वार्ड नं. 11 की सुदेश रानी को अध्यक्ष बनाने के लिए सहमति जताई। बाद में सभी सदस्य खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी में पहुंचे। जहां चेयरमैन विनोद त्यागी ने बीडीपीओ प्रेम सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीडीपीओ ने चेयरमैन का इस्तीफा जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह को भेज दिया है।
चेयरमैन पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। चेयरमैन विनोद कुमार लगभग साढ़े तीन साल तक पद पर बने रहे। बैठक में लगभग 28 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
मार्च 2016 में संभाला था पदभार-
विनोद त्यागी को 8 मार्च 2016 में सर्वसम्मति से विधायक हरविंद्र कल्याण के नेतृत्व में ब्लॉक समिति का चेयरमैन बनाया गया था। बताया जा रहा है कि उसी समय ब्लॉक समिति चेयरमैन का समय निर्धारित कर दिया था और उनको चार साल के लिए चेयरमैन बनाया गया था। उनके चेयरमैन पद का समय पूरा हो गया, इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
क्या कहते है चेयरमैन-
ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी ने बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। वे बीजेपी के सिपाही है और वे संगठन में काम करना चाहते है, जो चेयरमैन पद पर रहते हुए संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है वे पूरा समय बीजेपी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगें।
क्या कहते है विधायक।
हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि ब्लॉक समिति के सभी सदस्य एकत्रित होकर फार्म हाउस पर आए थे। जिसमें ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। चेयरमैन विनोद त्यागी ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और सभी सदस्यों ने वार्ड नम्बर 11 की सदस्या सुदेश रानी को नया अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई है।
वर्जन -
ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी ने अपनी स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की स्वीकृति हेतु इस्तीफा जिला उपायुक्त कार्यालय में भेज दिया गया है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-प्रेम सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी घरौंडा
No comments:
Post a Comment