घरौंडा -प्रवीण कौशिक
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता व विधानसभा चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनने पर सुरेंदर शर्मा खोराखेड़ी ,सचिव हरियाणा कांग्रेस सेवा दल ने खुशी जताईं और उन्हें इसके लिए बधाईं भी दी।
सुरेंदर शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हाईंकमान की ओर से नईं नियुत्तियां की गईं है। कांग्रेस पार्टी में कोईं भी गुटबाजी नहीं है और सभी नेता व कार्यंकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। दोनों की नियुत्ति पर उन्होंने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी व हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद का आभार भी जताया।
सुरेंदर शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा के बनाए जाने से महिलाओं को भी पूरा मान सम्मान मिला है। पूर्व मंत्री कुमारी शैलजा की कार्यंशैली व पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के चलते ही उन्हें यह पद मिला है। इससे महिला कांग्रेस में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कुमारी शैलजा ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी खूब काम करते हुए उन्हें राजनीति में आगे लाने पर फोकस किया। उनकी सकारात्मक सोच के चलते ही कांग्रेस पार्टी हाईंकमान ने उन्हें काफी जिम्मेदारियां पूर्व में भी सौंपी है और अब हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाकर न केवल उनका बल्कि महिलाओं का भी पूरा सम्मान किया है।
सुरेंदर शर्मा ने कहा कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी महिलाओं में खूब जोश व उत्साह देखने को मिलेगा। उधर हरियाणा के 2 बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी भूपेंद्र सिह हुड्डा को भी पार्टी ने पूरा मान सम्मान व बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनकी कर्मठता, कार्यंशैली व सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली उनकी सकारात्मक सोच के चलते कांग्रेस पार्टी हाईंकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाने को लेकर कांग्रेस विधायक दल का नेता व विधानसभा चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment