मंगलवार को घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनाज मंडी घरौंडा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन की खुशी में केक काटा और लड्डू बांट कर उनका जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लीडऱशीप का लोहा आज पूरी दूनिया मान चुकी है। जिसके चलते पूरा विश्व आज भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए आतुर है। हमारे शत्रुओं को पूरे विश्व से मुंह की खानी पड़ रही है। प्रधानमंत्री जी की सोच सभी को साथ लेकर चलते हुए हर गरीब व अंतिम आदमी तक विकास को पहुंचाना है। इसके बाद अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा जन संपर्क अभियान 2019 के तहत सेंकडो कार्यकर्ताओं के साथ अनाज मंडी में डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान चलाया। मंडी में प्रत्येक व्यापारी व मंडी में उपस्थित सभी किसानों से मिलकर उनका हाल चाल जाना तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। इसके अलावा मधुबन की अशोक बिहार कालोनी में विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक व कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, सुखबीर सन्धु, मंडी प्रधान सुशील गर्ग, नगर पालिका चेयरमैन सरदार अमरीक सिंह, रामसिंह, श्रीपाल राणा, सरजीव विग मण्डल अध्यक्ष गुलाब कश्यप, विजय यादव, नीटू पाल, रविन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment