10000

Thursday, 12 September 2019

बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन हमलावरों ने ट्रक चालक पर


बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन हमलावरों ने ट्रक चालक पर

तेजधार हथियारों से हमला,2 घायल
घरौंडा -प्रवीण कौशिक

शहर के अराईपुरा रोड चौंक पर बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन हमलावरों ने ट्रक चालक पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करते हुए एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मीं हो गया।  गंभीर अवस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने ट्रक चालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 घरौंडा में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर में लूटपाट चोरी व मारपीट की कई वारदातों को दिनदिहाड़े अंजाम दिया गया है। जिसके बाद लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई हैi  वीरवार को शहर के अराईपुरा रोड़ चौंक पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने ट्रक चालक पर एक के बाद एक कई वार किए। जिससे ट्रक चालक अराईपुरा निवासी हितेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले में बीच-बचाव करते हुए एक अन्य व्यक्ति कृष्ण पाल (33) भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों घायलों को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। ट्रक चालक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे करनाल अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल कृष्ण पाल ने बताया कि अराईपुरा रोड़ चौक पर रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इस छोटे से विवाद ने बाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।  हमलावरों ने ट्रक चालक पर पांच छह वार किए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अराईपुरा रोड पर ट्रक चालक पर हमले की सूचना प्राप्त हुई है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

फोटो कैप्शन-घरौंडा थाने में एकत्रित पीडि़त पक्ष के लोग तथा हमले में घायल
कृष्ण पाल

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...