घरौंडा के अशोका कालोनी के राजकुमार की हत्या का मामला
लगभग एक महीने पहले रेस्ट हाऊस घरौंडा के सामने अशोका कालोनी में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने इस हत्याकांड के दोनों मास्टरमाइंड आरोपितों को काबू कर लिया है। पुलिस के खुलासे के अनुसार, सुमन ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के हाथों अपने ही पति को मौत के घाट उतरवाया था। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपित का एक साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित महिला प्रेम संबंधों के चलते अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी और अपने पति की हत्या के आरोप में अपनी ही बेटी के
ससुरालियों को फसाना चाह रही थी, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी और पुलिस की छानबीन में मुख्य आरोपित प्रेमिका और उसका प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दो दिन पहले डाडोला निवासी आरोपित प्रेमी विकास को गिरफ्तार किया। जिससे पुलिस ने माननीय अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोमवार को ही पुलिस ने मृतक राजकुमार की पत्नी व विकास की प्रेमिका सुमन व एक अन्य आरोपित अमरीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में भेज दिया है। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अन्य दो आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा हो चुका है और दो अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह था मामला-
बीती 11 अगस्त की रात करीब नौ बजे अशोका कालोनी निवासी राजकुमार अपनी पत्नी सुमन के साथ पेट दर्द की दवाई लेकर शहर से अपनी कालोनी की तरफ जा रहा था। तभी अचानक खेतों में पहले से ही छिपे बैठे चार लोगों ने राजकुमार व उसकी पत्नी सुमन पर हमला बोल दिया था। राजकुमार की पत्नी सुमन कालोनी की तरफ भाग गई थी। जब तक घटनास्थल पर कालोनी के लोग पहुंचें तो हमलावर
राजकुमार की हत्याकर फरार हो गए थे। महिला ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए थे। पुलिस ने चार लोगों पर मामला भी दर्ज कर लिया था लेकिन बाद जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि राजकुमार की पत्नी सुमन ने अपने प्रेमी विकास से कहकर अपने पति की हत्या करवाई थी।
-इंस्पेक्टर सचिन कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी सुमन व एक अन्य आरोपित अमरीश को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले आरोपित विकास को भी गिरफ्तार कर लिया था। जो न्यायिक हिरासत में है। आरोपित महिला व अन्य आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर दिया है। अन्य दो आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment