*हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन 5 हजार रूपये देगी
“आप” की सरकार – डॉ सुशील गुप्ता
विधानसभा चुनाव के लिए अपना शंखनाद कर चुकी आम आदमी पार्टी ने असंध में आज विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन किया | जिसमे वूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया | हरियाणा सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द विधानसभा के पांच उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है और विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में छठे विधानसभा के उम्मीदवार की घोषणा करनाल लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू के रूप में की | आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही अपने विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा करके बूथ स्तर तक अपने संगठन मजबूती व् पार्टी की नीतियों के प्रचार –प्रसार को और तेजी किया जा सके | आम आदमी पार्टी ने महेंद्रगढ़ , हांसी , उकलाना , फतेहाबाद , जुलाना विधानसभा के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है |
इस अवसर पर हरियाणा सह –प्रभारी व् राज्य सभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने हरियाणा चुनाव को दिल्ली के कामों पर लड़ने पर कहा कि भाजपा ने सिर्फ एक काम किया है कि जनता आपस में लड़े | यह काम बखूबी से किया है | दिल्ली में जो काम केजरीवाल सरकार ने किया है आज तक कोई भी सरकार नही कर पाई | हर मोहल्ले में मोहल्ले क्लिनिक बनवाए | सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से कही ज्यादा बढिया है | प्राइवेट स्कूलों के पांच सालों तक फ़ीस बढने नही दी | केजरीवाल ने जय किसान – जय जवान के नारे को सही मायनों में सिद्ध किया है | स्वामीनाथन आयोग को रिपोर्ट को लागू करने वाली आम आदमी पार्टी की पहली सरकार है | शिक्षा फ्री – इलाज फ्री , बिजली फ्री, पानी फ्री सिर्फ केजरीवाल सरकार देती है | खट्टर सरकार प्रदेश के विकास का नही विनाश का काम कर रही है | वही डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी कि सरकार आती है तो पुरानी पेंशन को लागू किया जायेगा व् बुढ़ापा सम्मान पेंशन पांच हजार रूपये होगी |
प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द मंच से भाजपा पर बरसते हुए कहा कि आज प्रदेश के भाईचारे का सत्यनाश इस भाजपा ने किया है | कानून व्यवस्था नाम कोई चीज नही है प्रदेश में | जन –आशीर्वाद यात्रा के नाम पर जनता के जख्मों पर नमक छिडक रहे है| किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा है | फसल बिमा के नाम पर लुटा जा रहा है | व्यपारियों की कमर नोट बंदी व् जीएसटी ने तोड़ दी |देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार हरियाणा में है | सरकार के मंत्री –विधायक प्राइवेट स्कूलों के फीते काटते घूम रहे है, सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर है न दवाइयां है | अगर किसी गरीब आदमी को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराना पड़ जाता है उसकी जमीन बेच कर ही बिल भरना पड़ता है | कर्मचारी अपनी मांगों और सरकार कि गलत नीतियों के खिलाफ सडकों पर है | महिलाये – बच्चियां अपने घरों में भी सुरक्षित नही है | युवा नशे की गर्त में सरकार भेज रही है ताकि युवा रोजगार –विकास की पर सरकार से सवाल न पूछे | प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जनता व् प्रदेश की तरक्की के काम करने वाले होंगे | करनाल मुख्यमंत्री का जिला है लेकिन यहाँ के सरकारी स्कूल –अस्पताल जर्जर अवस्था में एक आम घर से सम्बन्ध रखने वाले अनूप संधू को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है | अनूप संधू ने एक क्रांतिकारी कार्यकर्ता की तरह असंध कीजनता के लिए काम किया है | अब असंधवासियों की बारी है कि वो उसे चुनाव लडवाए और जितवाए |
इस असवर पर प्रदेश सह – सन्गठन मंत्री सोएब आलम , करनाल जिला अध्यक्ष बलबीर नरवाल ,पानीपत जिला अध्यक्ष राम रत्न शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल पांचाल , महिला जिला अध्यक्ष जीतो कमल, गौरव गोयल, जिले सिंह , रामपाल मान, सतपाल ,संदीप बासा, बबलू जौली, गुलाब सिंह , तरुण टक्कर , वेदपाल बाहरी , धर्मबीर सालवन,मनप्रीत सिंह , सुरेन्द्र राणा, जयपाल सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे |
No comments:
Post a Comment