10000

Tuesday, 16 March 2021

नपा सीमा में काटी जा रही थी अवैध कालोनी, नपा ने थमाया कालोनाइजर को नोटिस, कालोनाइजर ने स्वयं चलवाया पीला पंजा


घरौंडा: प्रवीण कौशिक
उपायुक्त करनाल के निर्देशानुसार नगरपालिका घरौंडा
 की सीमा में पनप रही अवैध कालोनी पर अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। नोटिस के बाद कालोनाइजर ने नपा अधिकारियों की उपस्थिति में स्वयं ही कालोनी की कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। नपा अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अवैध कालोनी काटे जाने की सूचना मिली थी। करीब एक सप्ताह पहले कालोनाइजर को नोटिस दिया था। जिसके बाद आज कालोनी की सड़कें ध्वस्त कर दी गई है। 
शहर के गंदे नाले के पास अवैध कालोनी काटे जाने का कार्य चल रहा था। जिसकी सूचना नगरपालिका अधिकारियों तक पहुंची। नपा अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कालोनाइजर को नोटिस जारी कर दिया।
 कालोनाइजर ने मंगलवार को नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा, एमई संदीप राठी व अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वयं ही कालोनी की सड़कों को जेसीबी से तुड़वा दिया।
 नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि गंदे नाले के पास  लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। 
जिसके संबंध में कालोनाइजर को नोटिस भी दिया था। नोटिस के आधार पर कार्यवाही करते हुए कालोनाइजर ने पीले पंजे से सभी सड़के धवस्त कर दी है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कालोनी नहीं पनपने दी जाएगी। यदि कोई ऐसा कार्य करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...