घरौंडा : प्रवीण कौशिक
साइबर क्राइम से जुड़े शातिर लोग किस तरह से भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे है, इसका ताजा मामला घरौंडा में देखने को मिला है, जहां एक व्यक्ति के अकाउंट में ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर बैंक खाते से पचास हजार रुपए की नकदी उड़ा ली। बैंक अकाउंट से पेमेंट उड़ी देख व्यक्ति हैरान रह गया। उसने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, डिंगरमाजरा गांव के रहने वाले जगदीश के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फ़ोन आया और कहा कि उसे कुछ पेमेंट भेजनी है। अपना गूगल-पे नंबर दे दीजिए, लेकिन जगदीश के पास गूगल-पे की सुविधा नहीं थी। लिहाजा वह घरौंडा नई अनाज़ मंडी में चेतन देवी शर्मा की दुकान पर पहुंचा और अपना गूगल-पे से जुड़ा खाता नंबर व मोबाइल नंबर डालने की बात कही। चेतन देव शर्मा ने अपने बेटे कर्ण शर्मा का अकाउंट व मोबाइल नंबर उसके मोबाइल नंबर पर भेज दिया। उस अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते का नंबर स्कैन कर लिया और कुछ देर में कर्ण शर्मा के खाते से 25 हजार निकल गए। थोड़ी देर के बाद फिर 25 हजार की पेमेंट निकल गई। दो बार खाते से पेमेंट निकलने के बाद वे हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने उसके मोबाइल से सम्पर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नही हो पाया। जिसके बाद उन्होंने अनुमान लगाया कि उनके साथ ठगी हो गई है। चेतनदेव शर्मा ने बताया कि उसके बेटे के खाते में लगभग 73 हजार रुपये थे। जिसमें से दो बार 25-25 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बताया कि पेमेंट कम होने के कारण और पेमेंट नही निकल सकी, अगर पेमेंट ज्यादा होती तो और भी नुकसान हो सकता था। बाद में जगदीश पुलिस स्टेशन में पहुंचा और आप बीती बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment