घरौंडा :प्रवीण कौशिक
शहर के वार्ड नं. दो की जैल सिंह कालोनी में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। आरोपित फरार है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बीती शनिवार की शाम वार्ड नम्बर दो की जैल सिंह कालोनी में रहने वाली जसवंतो पत्नी राजपाल शर्मा ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। परिजनों को विवाहिता का शव पंखें से झूलता हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए थे। शनिवार की रात पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर करनाल मर्चरी हाउस भिजवा दिया था। मृतका के भाई जिला अंबाला के लढा निवासी जसवंत ने अपने जीजा राजपाल पर उसकी बहन को प्रताडि़त करने व हत्या कर पंखें से लटकाने का आरोप लगाया था। रविवार को पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जसवंत की शिकायत पर आरोपित राजपाल के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वर्जन-
वार्ड-दो की जैल सिंह कालोनी में विवाहिता के भाई जसवंत ने अपने जीजा राजपाल पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बहादुर सिंह, जांच अधिकारी घरौंडा
No comments:
Post a Comment