10000

Monday, 14 January 2019

भाजपा सरकार ने व्यापारी को कहा चोर ,नहीं लगा पाई 4 साल में कोई उद्योग: : सुशील गुप्ता

सत्ता में आते ही दिल्ली की तर्ज पर बदल देंगे हरियाणा की तस्वीर

हरियाणा में सत्ता में आने के बाद हर कोई सरकार व्यापारियों के लिए सोचती। व्यापारियों को तो केवल चोर व बिचौलियां ही कहा जाता है। केन्द्र में सबसे ज्यादा टैक्स इन्हीं व्यापारियों द्वारा सरकार को दिया जाता है उन्हें मान-सम्मान देने की बजाया केवल चोर ही कहा जाता है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के मुख्य सचेतक राज्यसभा सांसद व आप व्यापार संगठन केे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मंडी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रहे थे। इससे पहले उन्होंने करनाल जिले में व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर हर मुख्यमंत्री केवल अपनी जात बिरादरी की बात करता है। हरियाणा की जनता केवल हर बार एक ही बात कहती है कि ये तो उस बिरादरी का मुख्यमंत्री है हमारा काम नहीं करेगा। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जात-पात व धर्म को दूर रखकर सामान रूप से काम किया है। दिल्ली में सरकारी स्कूलों व हस्पतालों की हालत में सुधार लाकर चौंबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई तो वहीं स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों को आधुनिक तरीके की शिक्षा की टे्रनिंग दिलवाई गई।

दिल्ली में बिजली की दरों को ढ़ेड रूपये प्रति यूनिट तो हर घर में 20 हजार लीटर पानी मुफ्त में वितरित किया। रा’यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों रूपये की मूर्ति तो स्थापित कर दी लेकिन देश की जनता के लिए एक कैंसर इत्यादि अनुंशधान केन्द्र तक नहीं बना पाई। जिसके ईलाज के लिए देशवासी विदेशों में भटक रहे है। दिगी के मख्यमंत्री ने केवल हाथ में ही झाडू नहीं उठाई बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को एक सामान बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि अरविन्द केजरीवाल की नीयत हर बिरादरी के लिए एक है। हरियाणा का किसान पूरे दिन खेतों में काम करने के बाद भी कर्जदार है। लेकिन दिगी सरकार में किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से 1 लाख रूपये किराया दिय जाएगा। जिससे किसानों को परिवार भी हंसी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करेेगा।
हरियाणा में व्यापारी के नुकसान के भुगतान को लेकर कोई सरकार आगे नहीं आती लेकिन अरविन्द केजरीवाल व्यापारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके साथ तत्पर तैयार है। दिगी सरकार में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए विभिन्न तरह के रोजगार मेले लगाए गए जहां पर पूरे देश के हजारों युवाओं को रोजगार दिया गया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि दिगी में बॉर्डर पर शहीद होने वाले जवान,गांव व शहरों में गश्त लगाने वाले पुलिस कर्मी व फायर बिग्रेड की आग बुझाते समय होने वाली घटना पर उसके परिवार को 1 करोड़ की राशि देकर सम्मान दिया जाता है।


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...