👉वैध हुई 21 कालोनियों में से केवल आठ को मिली सुविधा, 13 कालोनियों में नहीं लगी विकास की ईंट
सरकार द्वारा वैध की गई 21 कालोनियों के विकास में व्यापक स्तर पर भेदभाव हुआ है।
चर्चा रही कि सिर्फ आठ कालोनियों में सुविधा देने पर फोकस किया जबकि 13 कालोनियों में एक ईंट भी नहीं लगाई। लोगों का आरोप है कि पार्षदों के आपसी राजनीतिक विरोध व अधिकारियों की सांठगाँठ के कारण कालोनियों के विकास कार्यो में भेदभाव बरता गया। अधिकारियों ने विकसित हो चुकी गलियों को छोड़कर ऐसी गलियों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें ईक्का-दुक्का मकान बने हुए है।
वर्ष-2018 में प्रदेश सरकार ने घरौंडा नगरपालिका सीमा के अंतर्गत आने वाली 21 कालोनियों को वैध किया था। दो वर्ष बीतने के बावजूद भी वैध हुई कालोनियों के निवासी मूलभुत सुविधाओं से वंचित है। कच्ची गलियों व गंदे पानी की निकासी का दंश झेल रहे लोगों का कहना है कि कालोनियों वैध होने के बाद वे कई बार नपा अधिकारियों से मिले और निर्माण कार्य करवाए जाने की गुहार लगाईं।
लोगों का कहना है कि विपरीत कालोनियों के विकास की प्लानिंग नपा राजनीति की भेंट चढ़ गई। अधिकारियो और कुछ पार्षदों के तालमेल से अच्छी कंडीशन की गलियाँ उखाड़ कर दोबारा बना दी गई और ऐसी भी गलियों का निर्माण हुआ जिनमें एक भी मकान नहीं है। दो वर्षो में नगरपालिका ने केवल आठ कालोनियों में गलियों नालियों के निर्माण पर फोकस रखा जबकि 13 कालोनियों के साथ सौतेला व्यवहार बरता गया। दो गुटों में बंटे पार्षदों की आपसी राजनीति कालोनियों में करवाए जाने वाले कार्यो पर हावी रही। नपा अधिकारियों ने कालोनियों के विकास में लिए मिले फंड को आठ कालोनियों पर खर्च कर दिया जबकि वैध हुई दो तिहाई कालोनियों के बाशिंदे शहर के विकास में अपनी हिस्सेदारी तलाश रहे है।
वार्ड संख्या 16 की पार्षद प्रोमिला ने कहा कि उनके वार्ड की खुराना कालोनी, रघुबीर विहार, राणा बाग़ कालोनी, अशोका कालोनी, विग कालोनी एक्सटेंशन पास हुई थी। इन कालोनियों के विकास कार्य सदन में स्वीकृत हुए थे। प्रोमिला ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में उन्हें गुमराह किया गया उनके वार्ड की वैध कालोनियों में काम नही हुआ। जबकि शहर के कई ईलाको में बिना जरूरत के गलियां नालियां बना दी गई। अब जब वे गलियाँ बनाने की डिमांड करते है तो उन्हें फंड खत्म होने की बात कही जाती है। पार्षद ने कहा कि राजनीति के कारण विकास कार्यो में जनता के साथ धोखेबाजी की गई है।वर्जन-
शहर की 21 कालोनियों वैध की गई थी। वैध हुई आठ कालोनियों में गलियों व नालियों के कार्य करवाए जा चुके है बाकी तेरह कालोनियों में अभी कार्य करवाए जाने है। अब नगरपालिका के पास विकास कार्यो के लिए फंड उपलब्ध नही है। फंड मिलने के बाद इन कालोनियों में भी काम करवाए जायेंगे।
-रविप्रकाश,सचिव नगरपालिका घरौंडा।

No comments:
Post a Comment