भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को झूठ बोलकर बहकाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का हर जिला विकास में आगे बढ़ा है। प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस पिछले कई दशकों में देश प्रदेश का भला नहीं कर पाई और अब जब देश व प्रदेश तरक्की कर रहा है तो कांग्रेस को वह भी बर्दाश्त नहीं हो रहा। जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता कांग्रेस की सच्चाई जानती है। इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है और जनता के सहयोग से कोरोना से जंग लड़ रही है।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। लोग इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस अपने राज में लोगों को सपने दिखाती रही और खुद का ही भला करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता की भलाई के लिए अनेकों हितकारी निर्णय लिए हैं। आज से 7 साल पहले प्रदेश का जो बुरा हाल था वह सबने देखा है। कांग्रेस राज में करनाल में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। जगमोहन आनंद ने कहा कि मनोहर लाल जब से करनाल से विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। शहर का कोई वार्ड और कोई गली ऐसी नहीं हैं जहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ हो। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिली हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम को लेकर पूरी तरह से सजग है। गली-गली तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
No comments:
Post a Comment