10000

Friday, 18 May 2018

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चिकालीन हड़ताल में तबदील


9वें दिन भी मांगों को लेकर सरकार पर जमकर गरजे कर्मचारी
करनाल, 17 मई। प्रशांत कौशिक
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही हड़ताल को राज्य कमेटी ने अनिश्चिकालीन घोषित कर दिया। आज कर्मचारियों की हड़ताल नौंवे दिन में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन सरकार ऐसा लगता है कि सरकार कोई कर्मचारियों के हितों की जरा भी परवाह नही है। आज भी सैंकड़ों कच्चे एवं पक्के कर्मचारी ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। हड़ताल की अध्यक्षता राम सिंह ने की। सरकार के दमन के बावजूद भी कर्मचारियों के हौंसले बुलंद है और आज भी सैंकड़ों महिला-पुरुष कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। 
इस अवसर पर जिला प्रधान वीरभान बिड़लान एवं अशोक प्रोचा व रामसिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि हरियाणा सरकार  का रवैया कर्मचारियों की मांगों के प्रति नाकारात्मक ही है। कल चंडीगढ़ में हुई यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत बेनतीज रहना इसका बड़ा उदाहरण है क्योंकि मुख्यमंत्री व उसके मंत्रियों की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत है और माननीय कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरकार समान काम के लिए समान वेतन देने की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी में संशोधन करने को सरकार तैयार नहीं, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये न करने, खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती न करने और अन्य मांगों को लागू न करने की सरकार की नियत साफ नही है। मंत्री एवं एमएलए कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने की बजाय सबसे शोर्षित सफाई कर्मचारियों को तानाशाही तरीके से एस्मा की धमकी देकर डराना चाहती है लेकिन यह हरियाणा सरकार की बड़ी भूल होगी कि वो नगरनिगम, नगरपालिकाओं व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को तोड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार झूठे ड्रामे जैसे दलितों के घर खाना खाने, साफ सडक़ों पर झाडू  लगाकर फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि नगरनिगम के तमाम कर्मचारी राज्य कमेटी के हर फैसले को मानते हुए हड़ताल पर डटे रहेंगे और जब तक सरकार तानाशाही रवैया छोडकर मांगों का समाधान नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 
आज की हड़ताल को सतपाल सैनी, ओपी माटा, एसकेएस जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार, अशोक पांचाल, विजय काम्बोज,  लाजवंती, निर्मला, बबली, रोशनी, सुदेश, करतार रानी, रामसिंह, राजकुमार, सुभाष, सुनील, रोशनलाल, संजय कुमार, शारदा, उर्मिला, रोशन गुप्ता ने संबोधित किया।   

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...