10000

Tuesday, 29 May 2018

बसताड़ा टोल पर कर्मचारियों व बस ड्राइवर की तू तू में में से लगा जाम।


घरौंडा, प्रवीण कौशिक
मिली जानकारी अनुसार बसताड़ा टोल  पर टोल कर्मचारियों व् बस ड्राइवर की तू तू में में होने से लगे जाम से लोग परेशान हुए।
प्राप्त जानकारी अनुसार चंडीगढ़ डिपो की बस पानीपत से करनाल की और जा रही थी।  बस को फ़ास्ट ट्रैक लाइन से निकलते हुए टोल कर्मचारियों ने बस को वहां से न  निकालने के लिए कहा। जिसको लेकर टोल कर्मचारियों व् बस ड्राइवर में तू तू में में शुरू हो गई। और मामला तूल पकड़ गया। दूसरी और रोडवेज़ कर्मचारियों ने टोल वे बसे खड़ी करने से जाम लग गया। मामला थाने पहुंच गया। दोनों पक्षो को थाने बुलाया गया व पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। जो नियमानुसार कारवाही बनती है , की जायेगी। कहा पुलिस ने।
आपको बता दे की आये दिन इस टोल पर कोई न कोई घटना घटती रहने से टोल अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है हाल ही में दो दिन पहले यहां गोलिया चली थी जिसने दो घायल हो गये थे।।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...