ठाकुर विरेन्द्र सिंह सहित सैकंडो समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन।
करनाल,22 मई, प्रवीण कौशिक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या को बचाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी व जनसंघ के पूर्व विधायक स्व. ठाकुर रणधीर सिंह के पुत्र ठाकुर विरेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में अपने सैकंडो साथियों सहित शामिल होने की आस्था दिखाई है। आज उन्हे साथियो सहित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भाजपा में सम्मानपूर्वक शामिल किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाने और उसके सिद्धांतो पर चलकर आगे बढी है। आज भाजपा जो देश में अपने 11 करोड़ सदस्यों के साथ सबसे बडी पार्टी है और प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या 32 लाख है तथा प्रदेश में सक्रिय सदस्यों की संख्या करीब 20 हजार है। सभी सदस्य एकजुट होकर देश निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कर रहे हैं। ठाकुर विरेन्द्र सिंह जैसे देशभक्त परिवार के जुडऩे से भाजपा को इस क्षेत्र में ओर बल मिलेगा।
भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को माल रोड़ करनाल पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होने इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आई.डी. स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, प्रोफेसर विरेन्द्र चौहान, केशकला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पूर्व विधायक रेखा राणा, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, राजबीर शर्मा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रधान सतीश राणा की उपस्थिति में ठाकुर विरेन्द्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के निशान का पटका पहनाकर शामिल किया। उन्होने इस अवसर पर कहा हमे खुशी है कि आज स्वतंत्रता सेनानी व जनसंघ परिवार के सदस्य दोबारा ठाकुर विरेन्द्र सिंह व उनके साथी भाजपा में शामिल हुए हैं। लोकतंत्र में ऐसे कार्यकर्ताओं की सख्त जरूरत है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान कर सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश में सरकार है, जो प्रदेश के लोगो ने साढे 3 साल पहले राज की कल्पना की थी, आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को मिल रहा है। प्रदेश में सम्मान विकास करवाया जा रहा है। भाई-भतीजावाद का नारा अब दिखाई नही देता, पूरे प्रदेश में सम्मान विकास किया जा रहा है। अब लोकतंत्र मूल्यों की हत्या नही होती, बल्कि लोकतंत्र का भाजपा द्वारा सम्मान किया जाता है। काग्रेंस पार्टी ने कई बार लोकतंत्र का गला घोटा है। परिणामस्वरूप देश की जनता ने अब इस पार्टी को हासिये पर लाकर खड़ा कर दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा गरीब से गरीब परिवारों को आर्थिक मदद के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होने उदहारण देते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा कामगार श्रमिकों के लिए 3 साल में करीब 2 लाख लोगो को इस योजना के तहत करोड़ो रूपये का लाभ दिया है जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने 10 सालो मेें केवल 18 हजार कामगार श्रमिको को इस योजना के तहत लाभ दिया था। उन्होने कहा करनाल में पिछले साल फसल बीमा योजना के तहत किसानो को 15 करोड़ 47 लाख रूपये का लाभ दिया है।
ठाकुर विरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पास ऐसा नेतृत्व है, जो देश को नई दिशा दे सकता है और देश को बुलंदियो पर पहुंचा सकता है। स्वतंत्रता सेनानी व जनसंघ परिवार ने जन्म लेने के कारण राष्ट्रीय हित उनकी प्राथमिकता है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों के साथ वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। उन्हे इसकी बेहद खुशी है। उन्होने कहा सैकंडो साथियो ने उनके साथ भारतीय जनता पार्टी को ज्वाईन किया है। उन्होने कहा कि मैं और मेरे साथी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुडकर देश व समाज को आगे बढाने का काम करेंगे। इस मौके पर उन्होने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द को बुक्के देकर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को लेकर चलती है। आज जो कार्यक्रम किया गया वह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें एक परिवार की घर वापसी माना जाएगा। पूर्व विधायक एवं जनसंघ नेता ठाकुर रणधीर सिंह के पुत्र व उनके साथियो ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था दिखाई है। उनका पार्टी में हृदय की गहराई से सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीन लाठर, शमशेर नैन, ईलम सिंह, नरेन्द्र गोडसी, निर्मल बहल, अमर ठक्कर, कविन्द्र राणा, भगदास अग्गी, दीपक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता व विरेन्द्र सिंह के समर्थक उपस्थित थे। इस अवसर पर ठाकुर विरेन्द्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को सम्मानजनक पगड़ी पहनाई तथा सम्मान के रूप में आए हुए सभी अतिथियों को बुक्के देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धानंद अनाथालय के पदाधिकारियों में बलदेव राज आर्य व आर्य केन्द्रीय सभा ने प्रोफेसर आनन्द सिंह, जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल स्टोंडी की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष को बुक्के देकर सम्मानित किया।
बॉक्स - सोच समझकर ई.वी.एम. का बटन दबेगा तो विकास सम्भव होगा-बराला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा यदि जनता ई.वी.एम. मशीन का बटन सोच समझकर दबाए तो विकास होगा, यदि अनजाने में बटन दब गया तो ऐसी पार्टी सत्ता में आ जाएगी, जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद को बढावा दे रही है। भाजपा ने कभी भी क्षेत्रवाद व परिवारवाद को बढावा नही दिया। राष्ट्रहित ही भाजपा की प्राथमिकता है।
बॉक्स - मुख्यमंत्री पर तेल फैंकना, राजनीति से प्रेरित घटना - बराला।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री पर तेल फैंकना राजनीति से प्रेरित घटना है। ऐसी घटना नही होनी चाहिए, यह समाज के लिए काफी घातक होती है। जब ऐसी-ऐसी घटनाएं लोकतंत्र में राजनीति पार्टियों के लोगो द्वारा करवाई जाएगी, तो यह अशोभनीय है।
बॉक्स -
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता को चाहिए कि वे लोकतंत्र का पहरी बनकर काम करें, जो लोग देश व प्रदेश की जनता को लुटने के लिए राजनीति करते हैं, ऐसे राजनेताओं की दुकाने बंद करनी होंगी। उन्होने कहा कि हरियाणा के प्रतिपक्ष नेता ने पिछले दिनो कहा कि हम नौकरियों में कोई मैरिट का प्रयोग नही करते, यह सरेआम लोगो के साथ दोखा है। ऐेसे लोगो से बचना चाहिए। यह उनका प्रदेश के लोगो के साथ मजाक भी है।
No comments:
Post a Comment