हजारों युवाओं ने लिया भाग।
> घरौंडा : प्रवीण कौशिक
सर्व ब्राह्मण सभा घरौंडा की ओर से भगवान परशुराम की जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जयंती पर शहर में परसा यात्रा निकालकर एकजुटता व भाईचारे का संदेश दिया। परसा यात्रा में युवा शक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही नगरखेड़ा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई परसा यात्रा में शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गुंज उठा। भगवान परशुराम जयंती पर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर में निकाली परसा यात्रा में युवा भगवान परशुराम के गानों पर झूमते दिखाई दिए।
परसा यात्रा रेलवे रोड स्थित नगरखेड़ा से शुरू होकर रेलवे रोड, मंडी मनीराम, तकिया मार्किट, एसडी मंदिर चौंक, मेन बाजार, भीष्म मार्ग, मंडी दीपचंद से होती हुई नगरखेड़ा पहुंची। जिसके बाद विशाल भंडारा लगाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सर्व ब्राह्मण सभा घरौंडा के सदस्य ओंंकार शर्मा, प्रवीण कौशिक,
अजय शर्मा,सतीश पंडित का कहना है कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नही, अपितु समस्त समाज के मार्गदर्शक थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए परसा उठाया। युवाओं को चाहिए कि वे भगवान परशुराम की शिक्षाओं का अनुसरण करें और यदि किसी पर अन्याय होता है तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण थे और पूरी तरह से अपने माता-पिता को समर्पित थे। उन्होंने बताया कि वैदिक काल के अंत के दौरान परशुराम योद्धा से सन्यासी बन गए थे। उन्होंने कई जगह अपनी तपस्या प्रारंभ की। उडीसा के महेंद्रगिरी में तो आज भी उनकी उपस्थिति मानी जाती है। मंडी मनीराम गेट पर सामाजिक संस्था युवा बोलेगा मंच ने यात्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर राजेश आचार्य, रमणिक शर्मा, विजय शर्मा, विशाल शर्मा, गौरव शर्मा, अनिल कौशिक, भीष्म शर्मा, राजेंद्र भट्ट अधिवक्ता, मुकेश शर्मा,प्रदीप कौशिक,अविनाश कौशिक, अभिमन्यु शर्मा, अरूण शर्मा, रिंकू शर्मा, मोहित शर्मा, सौरव व अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment