10000

Monday, 30 April 2018

नगर के वार्ड नम्बर नौ से दस दिन से लापता युवक की रोहतक पीजीआई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 घरौंडा : 30 अप्रैल,प्रवीण कौशिक
नगर के वार्ड नम्बर नौ से दस दिन से लापता युवक की रोहतक पीजीआई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहनता से जांच करने की और शव को लेकर सैंकड़ों महिला पुरूष पुलिस स्टेशन पहुंच गए। परिजन लगभग एक घंटे तक पुलिस थाना में डटे रहे और जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन शव को लेकर लौट गए।  
प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर नौ निवासी सूरजभान का पुत्र 19 वर्षीय नितिन कुमार 21 अप्रैल को अचानक लापता हो गया था। उन्होंने नितिन की कई दिन तक तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला। परिजनों ने नितिन को ढुंढने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। जिसके बाद उनको 28 अप्रैल को सूचना मिली कि नितिन रोहतक पीजीआई में एडमिट है। परिजन सूचना मिलने के बाद पीजीआई पहुंच गए। जहां उनको नितिन बेहोशी की हालत में मिला। जिसकी बाद में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नितिन की साजिश के तहत हत्या की गई है। क्योंकि नितिन को पहले भी जान से माने की धमकी मिलती रही है। वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने परिजनों का ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
> 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे हुए था लापता-
> मृतक नितिन की बहन सविता ने पुलिस को बताया कि बीती 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे उसका भाई संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। पूरे परिवार ने नितिन को ईधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लगा। 26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर अस्पताल में दाखिल नितिन की एक फोटो आई। उसके बाद वे करनाल अस्पताल में गए और पीजीआई रोहतक जांच पड़ताल की तो उन्हें नितिन बेहोशी की हालत में मिला। बाद में नितिन की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। 
> 21 की शाम घरौंडा से हुआ था रेफर-
> मृतक की बहन सविता ने पुलिस को बताया कि वे अस्पताल में नितिन की जानकारी के लिए पहुंचें तो अस्पताल में 21 अप्रैल को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसको करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया था और उसी रात उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस से पूछा कि जब घरौंडा अस्पताल में नितिन को लाया गया और अस्पताल से रेफर किया गया तो इसकी सूचना पुलिस के पास कैसे नही है? परिजनों के ब्यान के बाद पुलिस ने 21 अप्रैल की शाम 5.20 बजे की सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंच गई। 
> वर्जन-
> मृतक नितिन के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन किसी पर कोई शक जाहिर नही किया। परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
> -मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।  

Thursday, 26 April 2018

खनन माफिया भारी भरकम मशीनों से यमुना नदी को छलनी करने में लगा


घरौंडा : 25 अप्रैल
प्रवीण कौशिक
 दिन रात यूपी का खनन माफिया भारी भरकम मशीनों से यमुना नदी को छलनी करने में लगा है।  बैखोफ माफिया हरियाणा के किसानो की दर्जनों एकड़ भूमि से रेत का अवैध खनन कर रहा है।  भूमि मालिक किसान कई बार खनन को रोकने की कोशिश कर चुके है।  
किसानो का आरोप है की बंदूक की नोक पर खनन माफिया उनकी जमीनों से रेत निकाल रहे है लेकिन शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।  किसानो की शिकायत के बाद हुई भूमि के निशानदेही में साबित हो चूका है की जिस भूमि पर अवैध खनन हो रहा है वह भूमि यूपी की नहीं बल्कि हरियाणा की है। 
लालुपुरा इलाके में यमुना नदी के बीचो बीच रेत की अवैध माईनिंग की जा रही है।  करीब आधा दर्जन से अधिक पोकलेन व जेसीबी मशीनों से दिन रात यमुना से रेत का खनन किया जा रहा है।  बैखोफ माफिया के हिमाकत इस कदर बढ़ चुकी है की उन्होंने उत्तर प्रदेश की सीमा को लांगते हुए हरियाणा की भूमि से खनन शुरू कर रखा है।  किसान कमल , मनीष व रोशन ने बताया की बीते करीब दो महीने से उनकी जमीनों से माईनिंग की जा रही है और अब तक उनकी दर्जनों एकड़ भूमि से खनन किया जा चूका है।  किसानो ने आरोप लगाया की वे खनन कर रहे लोगो को रोकने के लिए भी गए थे लेकिन उन्हें बंदूक दिखा कर भगा दिया गया।  इसके बाद किसानो ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन की दी।  किसानो की शिकायत पर भूमि की निशानदेही हो चुकी है।  रिपोर्ट से स्पष्ट हो चूका है की जिस भूमि पर खनन किया जा रहा है वह यूपी की नहीं हरियाणा के किसानो की है।  किसानो का आरोप है की जिला प्रशासन उनकी शिकायत को लेकर गंभीर नहीं है। 
एनजीटी के आदेशो की धज्जियां-
देश की नदियों से खनन को लेकर एनजीटी ने सख्त नियम बना रखे है।  इन नियमो के अनुसार नदी के अंदर किसी भी तरह की मशीन से खुदाई या माईनिंग नहीं की जा सकती।  नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशो की धज्जियाँ उड़ाते हुए यूपी के खनन माफिया की बड़ी बड़ी मशीने यमुना को खोद रही है।  लालुपुरा गाँव के किसानो ने आरोप लगाया की दर्जनों पोकलेन मशीने , जेसीबी व ट्रक उनके यमुना के बीच से रेत निकाल रहे है।  प्रतिबन्ध के बावजूद मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। 
लालुपुरा को बाढ़ का खतरा-
यमुना में हो रही अवैध माईनिंग से लालुपुरा गाँव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  ग्रामीण नकली राम , धर्मपाल , सुनील रावल, सोनू व अन्य ने बताया की पोकलेन मशीनों के जरिये बीस फूट गहराई तक माइनिंग की जा रही है।  खनन के कारण गहराई बढने से यमुना के पानी का प्रेशर हरियाणा की तरफ बढेगा।  किसानो के मुताबिक इस अवैध माईनिंग से एक और जहा उनके खेत बर्बाद हो गए है वही गाँव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  किसानो ने बताया की भूमि की निशानदेही हो चुकी है बावजूद इसके प्रशासन उनकी शिकायत पर एक्शन नहीं ले रहा। 
वर्जन
यमुना में बुर्जि न मिलने के कारण निशानदेही में कुछ देरी हुई है लेकिन अब निशानदेही से साफ़ हो चूका है की यह भूमि हरियाणा के किसानो की है।  जल्द इसकी रिपोर्ट अधिकारियो को सोपी जाएगी। -राजेन्द्र, कानूनगो तहसील घरौंडा
वर्जन-
यमुना में खनन कर रहे लोगो का दावा है की जिस भूमि से रेत निकाला जा रहा है वह यूपी की है जबकि हरियाणा के किसान भूमि पर अपना हक जता रहे है।  विवादित भूमि की निशानदेही करवाई गई है सोमवार तक उसकी रिपोर्ट आएगी उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। एनजीटी के आदेशो के मुताबिक नदी में मशीनों का प्रयोग नहीं हो सकता। -माधवी गुप्ता, माईनिंग अधिकारी
वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।  यदि लालुपुरा इलाके में खनन किया जा रहा है तो उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम 
वर्जन-
मैंने पुलिस और खनन अधिकारी को निर्देश दिए है कि इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।-डॉ. आदित्या दहिया, डीसी करनाल। 

पनोडी----आग लगने से कूप के पास बंधी एक गाय की मौत


घरौंडा  : 25 अप्रैल,प्रवीण कौशिक
खण्ड के पनौड़ी गांव में एक तूड़े के कूप में अचानक आग लग गई। आग लगने से कूप के पास बंधी एक गाय की मौत हो गई, जबकि भैंस बुरी तरह से झुलस गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। 
बुधवार की दोपहर पनौड़ी निवासी जगदीश सिंह पुत्र रामभज के बाड़े में खड़े कूप में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास के ग्रामीणों में अफरा तफरी गई। ग्रामीणों ने आगजनी की घटना की सूचना दमकल विभाग को दी और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में कूप के पास बंधी एक गाय व भैंस बुरी तरह से झुलस गई। जिनमें से गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

Tuesday, 24 April 2018

योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने अंत्योदय योजना चलाई है:कल्याण

योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने अंत्योदय योजना चलाई है:कल्याण

घरौंडा : 24 अप्रैल ,प्रवीण कौशिक


केंद्र सरकार ने गांवों के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत की है। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की क्षमता व प्रभावशीलता में वृृद्धि हो, इसी उद्देश्य को लेकर गांव गढ़ीखजूर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज दिवस मनाया गया। जिसकी शुरूआत हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने की। 
मंगलवार को गढ़ी खजूर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ, पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण व आईएएस मो. इमरान रजा एसडीएम घरौंडा ने मुख्य रूप से शिरकत की। यहां पहुंचनें पर ग्रामीणों ने विधायक व एसडीएम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने जहां सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी, वहीं विभिन्न डिपार्टमेंटों के अधिकारियों ने उनके विभागों में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। 
पब्लिक हेल्थ के जेई रविंद्र कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि पब्लिक हेल्थ की ओर से ग्रामीण जल योजना शुरू की हुई है। जिसके तहत कर्मचारी उपभोक्ता के घर जाकर तुरंत पानी का कनेक्शन मंजूर करते है। साथ ही महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में भी पानी की सप्लाई पर कार्य किया जा रहा है और जिन गांवों की आबादी दस हजार से उपर है उनमें सिवरेज व एसटीपी की व्यवस्था की जाएगी। 
वहीं विधायक हरविंद्र कल्याण ने योजना का उद्देश्य पंचायतों एवं ग्राम सभा की क्षमता व प्रभावशीलता में अभिवृद्धि पंचायतों में आम-आदमी की भागीदारी की प्रोन्नति के साथ ग्राम सभाओं का सुदृढ़ीकरण तथा संवैधानिक व्यवस्था के पंचायतों को सशक्त रूप देना है। योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने अंत्योदय योजना चलाई है। वहीं एसडीएम मो. इमरान रजा ने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को लागू कर सिरे चढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। 
इस मौके पर बीडीपीओ प्रेम सिंह, एसडीओ पंचायती राज केजी गोयल, एसडीओ पब्लिक हेल्थ विनोद आर्य, एसडीओ बिजली निगम आदित्य कुंडू, कृषि अधिकारी अनिल गुलिया, सतीश राणा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा,स्कूल प्रिंसिपल डॉ. रमनीश शर्मा, मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, गुलाब कश्यप, जोगिंद्र राणा, अशोक राणा, सरदार सविंद्र सरपंच पनौड़ी, सरपंच टेकचंद गढ़ीखजूर, संदीप मनोचा व अन्य मौजूद रहे।



भगवान परशुराम की जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।


हजारों युवाओं ने लिया भाग।
> घरौंडा : प्रवीण कौशिक
सर्व ब्राह्मण सभा घरौंडा की ओर से भगवान परशुराम की जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जयंती पर शहर में परसा यात्रा निकालकर एकजुटता व भाईचारे का संदेश दिया। परसा यात्रा में युवा शक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही नगरखेड़ा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 
रविवार को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई परसा यात्रा में शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गुंज उठा। भगवान परशुराम जयंती पर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर में निकाली परसा यात्रा में युवा भगवान परशुराम के गानों पर झूमते दिखाई दिए। 
परसा यात्रा रेलवे रोड स्थित नगरखेड़ा से शुरू होकर रेलवे रोड, मंडी मनीराम, तकिया मार्किट, एसडी मंदिर चौंक, मेन बाजार, भीष्म मार्ग, मंडी दीपचंद से होती हुई नगरखेड़ा पहुंची। जिसके बाद विशाल भंडारा लगाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सर्व ब्राह्मण सभा घरौंडा के सदस्य ओंंकार शर्मा, प्रवीण कौशिक,






अजय शर्मा,सतीश पंडित का कहना है कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नही, अपितु समस्त समाज के मार्गदर्शक थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए परसा उठाया। युवाओं को चाहिए कि वे भगवान परशुराम की शिक्षाओं का अनुसरण करें और यदि किसी पर अन्याय होता है तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण थे और पूरी तरह से अपने माता-पिता को समर्पित थे। उन्होंने बताया कि वैदिक काल के अंत के दौरान परशुराम योद्धा से सन्यासी बन गए थे। उन्होंने कई जगह अपनी तपस्या प्रारंभ की। उडीसा के महेंद्रगिरी में तो आज भी उनकी उपस्थिति मानी जाती है। मंडी मनीराम गेट पर सामाजिक संस्था युवा बोलेगा मंच ने यात्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर राजेश आचार्य, रमणिक शर्मा, विजय शर्मा, विशाल शर्मा, गौरव शर्मा, अनिल कौशिक, भीष्म शर्मा, राजेंद्र भट्ट अधिवक्ता, मुकेश शर्मा,प्रदीप कौशिक,अविनाश कौशिक,  अभिमन्यु शर्मा, अरूण शर्मा, रिंकू शर्मा, मोहित शर्मा, सौरव व अन्य मौजूद रहे। 

Sunday, 15 April 2018

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मेन बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हवन-यज्ञ का आयोजन

 
घरौंडा 15 अप्रैल, प्रवीण कौशिक



भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर मेन बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें समाज से जुड़े लोगों ने पूर्ण आहूति डालते हुए भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र व आसपास के सैकड़ो युवाओं व बुर्जगों ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व हवन में आहूति डाली।
ब्राहमण  सभा के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा व ब्राहमण नेता कृष्ण बसताडा ने कहा कि भगवान परशुराम कोई एक समाज के न होकर सभी वर्गो के लिए अराध्य थे। भगवान परशुराम ने समय-समय पर सृष्टि पर होने वाले अनैतिक कार्यो व राक्षसों का नरसंहार किया। लोगों को आपसी भेदभाव बुलाकर ऐसे महापुरूषों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। 
ब्राहमण नेताओं ने कहा कि आज हमारा समाज एक बुद्विजीवी वर्ग से जुड़ा होने के बावजूद भी आपसी फूट होने के कारण हाशियें पर आ चुका है। जिसका मुख्य कारण समुदाय के बड़े नेताओं की आपसी फूट व युवाओं में जागृति पैदा न करना है। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने पर क्षेत्र के युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज को एकत्रित करने में आगे आ सकती है। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण कौशिक व सतीश पंडित ने बताया कि 22 अप्रैल को नगर खेड़े पर परसा यात्रा निकाले के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि भारी संख्या में पहुंचे।
इस अवसर पर सभा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा,कृष्ण शर्मा, पंकज पुनिया,पार्षद ओंकार शर्मा,श्री कृष्ण शर्मा,राजेश शर्मा,भीष्म शर्मा,राजीव शर्मा,कमल शर्मा,अजय शर्मा,विजय शर्मा,सुशील कौशिक,रमणीक शर्मा,अनिल शास्त्री,पं0 भूदेव शर्मा,ललित शर्मा,दिनेश शर्मा,अभिषेक शर्मा,राजेश आचार्य आदि समाज के लोग मौजूद रहे।
> फोटो केप्शन-बाहृमाण धर्मशाला में हवन-यज्ञ करते समाज के लोग।
>

Friday, 13 April 2018

मेडिकल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा।यूनिवर्सिटी का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मई को करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण, स्वास्थ्य विभाग डीजी धनपत सिंह, जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, जिला पुलिस अधीक्षक जश्रदीप रंधावा व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। डीजी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारी पूरा सहयोग दें। यूनिवर्सिटी के शिलान्यास की तारीख आने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वहीं विधायक कल्याण ने कहा कि यूनिवर्सिटी के बनने से उत्तरी हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित अन्य लोगों को लाभ होगा। 12 अप्रैल को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कुटेल में बनने वाली यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने की घोषणा की और बताया कि यूनिवर्सिटी का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मई को करेंन्गे

घरौंडा : 13 अप्रैल ,प्रवीण कौशिक
गांव कुटेल में बनने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय से बनने वाली मेडिकल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास को लेकर प्रशासन

तैयारियों में जुट गया है। करीब दो हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मई को करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण, स्वास्थ्य विभाग डीजी धनपत सिंह, जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, जिला पुलिस अधीक्षक जश्रदीप रंधावा व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। डीजी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारी पूरा सहयोग दें। यूनिवर्सिटी के शिलान्यास की तारीख आने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वहीं विधायक कल्याण ने कहा कि यूनिवर्सिटी के बनने से उत्तरी हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित अन्य लोगों को लाभ होगा। 
12 अप्रैल को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कुटेल में बनने वाली यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने की घोषणा की और बताया कि यूनिवर्सिटी का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मई को करेंगे। इसके बाद ही प्रशासन तैयारी में जुट गया था। वीरवार की रात को ही मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। श्ुाक्रवार को दोपहर बाद हलका विधायक हरविंद्र कल्याण, हेल्थ विभाग के डीजी धनपत सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचें। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डीजी दलपत सिंह ने बताया कि इसी अकादमी सत्र से मेडिकल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग और फिजियोथेरेपी की क्लासें शुरू हो जाएगी। जिसके लिए पाइलेट प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जो कि 25 सितम्बर तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा यूनिवर्सिटी विभिन्न प्रकार के मेडिकल कोर्स छात्रों के लिए उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक यूनिवर्सिटी रोहतक में है तथा दूसरी यूनिवर्सिटी कुटेल में स्थापित की जाएगी। उन्होंने पूरी जमीन का जायजा लिया और सभी अधिकारियों से एक-एक करके पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यूनिवर्सिटी में एक आधुनिक ट्रामा सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा।  वहीं उन्होंने यूनिवर्सिटी के रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद पर बोलते हुए कहा कि कोई भी जमीन यदि इक्वायर की जाती है तो उसके लिए नया एक्ट आ गया है और उसी के अनुसार लोगों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है, किसी भी तरह का कोई विवाद नही है। रही नौकरियों की बात यदि कोई प्रोजेक्ट आता है तो उसका स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। 
बॉक्स-
पहले चरण में होंगे 750 करोड़-
स्वास्थ्य विभाग के डीजी धनपत सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रथम चरण का कार्य शुरू किया जाएगा। जिस पर लगभग 750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में लगभग आठ हॉस्पिटलों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस यूनिवर्सिटी पर दो हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। 
आखिरी व्यक्ति तक पहुंचें योजना का लाभ : हरविंद्र कल्याण 
वहीं विधायक हरविंद्र कल्याण का कहना है कि  पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि सरकार की योजनाओं को लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच प्रगति की सोच है और उसी सोच के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी से उत्तरी हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आम आदमी को लाभ मिलेगा। इसी के साथ यूनिवर्सिटी में एक आधुनिक ट्रामा सेंटर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 मई को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जन्म दिवस है और इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात देंगे।

Wednesday, 11 April 2018

घरौंडा थाने के नए प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने संभाला घरौंडा थाने का कार्यभार।

घरौंडा थाने के नए प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने संभाला घरौंडा थाने का कार्यभार।
घरौंडा:प्रवीण कौशिक
घरौंडा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घरौंडा के प्रभारी के रूप में मंगलवार को घरौंडा थाने का कार्यभार संभाल लिया है।
सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मनोज कुमार का स्वागत किया।
याद रहे की इन्ही के पिछले कार्यकाल में अतिक्रमण पर जबरदस्त रोक लगी थी। जाम से शहर को मुक्ति मिल गई थी। सामाजिक संस्थाओं ने इनके इस कार्य को सराहा था।

Monday, 2 April 2018

PARVEEN KAUSHIK
चौरा/घरौंडा --
 गांव चौरा स्थित इंद्रकृष्ण गोकुल ग्राम सोसाइटी के द्वारा गौ माता के माध्यम से किसान, मजदूर  का आर्थिक सशक्तिकरण, ग्रामीण रोजग़ार सृजन एवं आम जन को पर्याप्त पोषक भोजन की उपलब्धता के मुद्दे पर निर्माणाधीन  गोकुल धाम में  गौ माता का अर्थशास्त्र नामक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक हल्का घरौंडा एवं चेयरमैन हैफेड  हरविंदर कल्याण ने  कहा की इस संस्था द्वारा ये अनूठी पहल है और इस संगोष्ठी से उबरकर आई सिफ़ारिशो को हेफेड और नेफेड तक चर्चा में लेंगे ताकि निकट भविष्य में ये संस्था गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं विशेष रूप से गौपालन पर शोध एवं प्रचार, प्रसार कार्यक्रम चला सके।
 बतौर अति विशिष्ठ अतिथि डायरेक्टर नैफेड, बीज पी राष्ट्रिय कार्यकारिणी के सदस्य एवं कृषि प्रवक्ता श्री अशोक ठाकुर ने किसानों से आवाह्न किया की केवल मात्र अनाज को पैदा कर सीधे बिक्री हेतु मंडियों में न ले जाये अपितु समूह बनाकर मूल्य संवर्धन उपरांत ही अपने उत्पाद बेचे तभी उनकी आर्थिक समृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया की इंद्रकृष्ण गोकुल ग्राम सोसाइटी द्वारा आने वाले समय में जो भी सहयोग नैफेड के अंतर्गत होगा वे उसको पूरा सहयोग देंगे।
विशेष अतिथि पूर्व प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र एनडीआरआई के डॉ दलीप गोसाईं ने संगोष्ठी में दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से भारतीय मूल की साहिवाल, थारपारकर और गीर प्रजातियों के पालन पर बल दिया और साथ ही कहा कि दूध के विभिन्न व्यंजनों को बनाकर विपणन उपरांत गौपालक परिवार और भी अधिक आर्थिक लाभ कमा सकते है।
 विशेष अतिथि अंतराष्ट्रीय गोबर वैज्ञानिक डॉ शिव दर्शन मलिक ने कहा की इस गोकुल धाम से एक भी बूँद गौमूत्र  तथा एक छटांक गोबर भी व्यर्थ नही जाना चाहिए। गोबर से हमे हवन के लिए समिधा, तंदूर व अंत्येष्टि के लिए गोकाष्ट बनाने है तथा तंदूर से निकलने वाली गोमय राख  को भी हमे खेतो में तथा जल शोधक के रूप में उपयोग लेना  है। गोमूत्र को इकठ्ठा कर के हमे किसानों को देना है जिससे चौरा व आस पास के किसानों का शून्य लागत प्राकृतिक  खेती के प्रति रुझान बढ़े और किसानों की आय दौगिनी तथा आम जन को जहर मुक्त खाद्य पदार्थ मिल सके । इस अवसर पर उन्होंने बताया की गोबर ही ग्लोबल वार्मिंग से निपटने का सबसे कारगर हथियार है। आने वाले समय में गोकुल धाम में गाय के गोबर से निर्मित वैदिक  प्लास्टर  भी उपलब्ध होगा जिससे घरो के अंदर शुद्ध व शीतल हवा मिल सके। अग्रणीय समाज सेवी अजय दीप आर्य करनाल ने देसी गौ के दूध की विशेषता बताते हुए कहा कि ए2 मिल्क है, अगर गौमाता किसी प्रकार की जहरीली चीज़ भी खा ले तो उसका असर इस दूध में नही आता। केवल यही एक ऐसा दूध है जो न केवल नवजात शिशु को हजम हो जाता है बल्कि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ानेमें भी कारगर है।
श्री प्रीतिश कुमार शर्मा (सी ई ओ, गोल गुरु एड्युसोफ्ट प्राइवेट लिमिटेड) ने बताया कि वे गौ माँ डॉट कोम वेबसाइट के माध्यम से गौशाला एवं कृषि उपाद की ई कॉमर्स द्वारा फ्लिप्कार्ट, अमेजोन की तर्ज पर विपणन करने की योजना में कार्यरत है ताकि किसानों को घर बाज़ार उपलब्ध हो सके।
संगोष्ठी की सम्मानीय अतिथि पूर्व विधायिका हल्का घरौंडा श्रीमती रेखा राणा ने गौ माँ के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व की चर्चा करते हुए संस्था को तन मन धन से सम्पुर्ण सहयोग की घोषणा करते हुए वहा उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से अपने घर में प्रतिदिन एक रुपया गौ ग्रास निकाल कर गौ पालन हेतु समर्पित करने का अवाहन किया। 
अंत में संस्था के प्रेसिडेंट नरेंद्र सलूजा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित आगंतुको का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस संस्था की संरचना भूतपूर्व वायुसैनिकों, उद्योगपति, किसान, अध्यापक, महावास्तु विशेषज्ञ एवं स्थानीय शिक्षित व्यक्तियों के ग्रुप द्वारा की गयी है जो वास्तविक रूप में इसमें रूचि रखते हैं और विभिन्न धर्मों, भाषा बोलने वाले व्यक्तियों और विशेष रूप से उन स्थानीय व्यक्तियों की सेवा करने के लिए वचनबद्ध हैं जिन्हें कठिनाई के कारण इन सेवाओं की आवश्यकता है। इनकी संकल्पना यह है कि सभी मानव मात्र की अर्थात मानव समाज की, चाहे वो किसी भी वर्ग, जाति या धर्म के हों, भलाई के लिए काम किया जाये। उनका सपना है कि हरियाणा के प्रत्येकग्राम में गोकुल धाम बनाकर देसी गौ आधारित खेती के माध्यम से समस्त सजीवों एवं पर्यावरण को विनाश से बचाना और सबको विषमुक्त, पोषण समृद्ध एवं औषधि समान शुद्ध प्राकृतिक भोजन उपलब्ध करवाना ताकि यह वसुंधरा फिरसे सुजलाम सुफलाम हो, किसान एवं आम जन महाख़तरनाक जानलेवा बीमारियों से बचा रहे और आने वाली नस्ल स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और रचनाकार हो। 

संगोष्ठी का संचालन स्पेशल स्प्रिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के



 
मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय चावला जी की अध्यक्षता में हरियाणा के जाने माने एंकरसरदार  जगजीत सिंह सूफी, हास्य कलाकार एवं संस्था  सचिव श्री सुरजन सिंह द्वारा किया गया।
इस मौके पर स्वामी ब्रह्मानंद वैदिक मुजफ्फरनगर जी के सानिध्य में,  मुकेश आर्य दिल्ली, प्रदीप आर्य उपली,  विक्रम सिंह आर्य चौरा, राजेंदर आर्य बसी अकबरपुर, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी, अम्बाला के चेयरमैन जे डब्ल्यू ओ जे. पी. मेहता एवं  प्रधान  सूबेदार अतर सिंह मुल्तानी, लायंस क्लब , अम्बाला के प्रेसिडेंट सुभाष चन्द्र अरोड़ा, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के करनाल जिला प्रभारी  रविंदर संधू उफऱ् बबलू, प्रेम खुराना नम्बरदार बसी, सरदार सुरेंदर  सिंह घुमन प्रदेश  अध्यक्ष किसान यूनियन, सुल्तान सिंह जिला अध्यक्ष किसान यूनियन,सरदार मदन लाल मालिक सरपंच बरसत, राजिंदर खरींडवा, गुलाब कश्यप, अनिल ठकराल, जगदीश राणा सदस्य एन डी आर आई,  हेमसिंह राणा गौशाला संचालक कालरम  राम प्रकाश कश्यप पीर बडौली, अवतार सिंह शास्त्री पूर्व सरपंच बडौली,  अनिल सलूजा पूर्व ब्लाकसमिति सदस्य चौरा, अशोक राणा अराईपूरा, विनोद त्यागी ब्लाकसमिति चेयरमैन, राजेन्द्र बसताडा,लखी राम तोमर, डॉ पुन्ना राम सैनी, सुरेंदर भोरिया, आदि उपस्थित थे

हरियाणा-यूपी सीमा पर गेहूं की फसल की कटाई को लेकर हुई फायरिंग में एक किसान की मौत



घरौंडा: 2 अप्रैल
हरियाणा-यूपी सीमा पर गेहूं की फसल की कटाई को लेकर  हुई फायरिंग में एक किसान
की मौत हो गई, जबकि तीन किसान गोली लगने से घायल हो गए। एक किसान को करनाल
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जबकि दो किसानों को उत्तर
प्रदेश के जिला मुज्जफरनगर व झिंझाणा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया
गया है। झिंझाणा थाना प्रभारी एस. बाल्यान के मुताबिक हरियाणा के गांव राणा
माजरा के 15 व्यक्तियों को नामजद करते हुए 25 व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्मा
दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हरियाणा यूपी सीमा पर किसानों के बीच हुई इस
फायरिंग के बाद दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
यूपी पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद राणा माजरा के किसान मोटरसाईकलों
,ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर एक कम्बाईन के जरिए गेहूं काटने के लिए
उत्तर प्रदेश के सीमा के सटे गांव बल्हेडा खेतों में पहुंचे। गेहूं काटने आए
किसानों को देखकर उत्तर प्रदेश के किसान मौकेे पर पहुंचे तो फायरिंग शुरू हो
गई। इस गोलीबारी में राजेश पुत्र श्यामलाल निवासी बल्हेडा की मौके पर ही मौत
हो गई,जबकि उत्तर प्रदेश के किसान कृष्ण पंडित व सुभाष के सिर व हाथ में गोली
लगी। इसी तरह हरियाणा के गांव राणा माजरा के किसान मोहना को गोली लगने से घायल
हो गए। तीनों किसानों को उत्तर प्रदेश व हरियाणा के अस्पतालों में भर्ती कराया
गया। सूचना मिलते ही भारी तादाद में दोनो प्रदेशों की पुलिस घटनास्थल पर
पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान रकबा उत्तर
प्रदेश का होने के कारण झिझाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। झिझाना थाने के
एसएसओ एस बाल्याण ने बताया कि मौके से दस मोटरसाईकल बरामद की गई। साथ ही कुछ
ट्रैक्टर व कम्बाईन भी खेतों में खड़े है।
घटना के बाद बल्हेडा के किसानों के ब्यान पर हरियाणा के गांव राणा माजरा के 15
व्यक्तियों को नामजद करते हुए 25 अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला
दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफतारी नही हो सकी है। जल्द ही सभी
आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...