पानीपत, प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को पानीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह में जहां जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद औरपरिवारवाद की राजनीति पर कटाक्ष किया, वहीं सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अब की बार 75 पार का लक्ष्य हासिल करने का मंत्र दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के चुनाव अक्तुबर में होने की उम्मीद है और कार्यकर्ताओं के पास केवल तीन महीने का ही समय है। इसलिए सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि अब की बार 75 पार सीटें लेनी है और यह तभी सम्भव है जब सभी कार्यकर्ता जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद भावना से ऊपर उठकर गरीब आदमी की और अधिक सेवा करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं है, बल्कि जनसेवा का माध्यम है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ऐसी करामाती पार्टी है, न जाने इसमें मंच के सामने बैठा कौन सा कार्यकर्ता कब उंचे पद पर पहुंचकर मंचासीन हो जाए और मंच पर बैठा सामने आ जाए। भारतीय जनता पार्टी में कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायक तक भी कार्यकर्ता ही हैं।
उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत करके ऐसा करिश्मा दिखाया कि हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटें भाजपा को बड़े मार्जन के साथ मिली हैं। यही नहीं, पानीपत-करनाल लोकसभा ने तो अधिक मार्जन के मामले में पूरे भारत में गुजरात के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, लोकसभा फरीदाबाद को तीसरा स्थान मिला है। यदि लोकसभा चुनाव के औसत की बात करें तो औसत के मामले में हरियाणा प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ता की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पानीपत की गलियों में पोस्टर लगा रहा था तो एक सुन्दर मकान पर मैं जब पोस्टर लगाने गया तो उस मकान पर कसम राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे लिखा हुआ मिला। उन्होंने कहा कि यह इस तरह का पूरे भारत में पहली बार किया गया कार्यक्रम है जोकि कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया है क्योंकि पूर्व में अभिनन्दन विशिष्ठï और अतिविशिष्ठï व्यक्तियों के लिए आयोजित किए जाते रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सम्मान करती है। कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जनसेवा करना है और शासन के साथ मिलकर जनता की और अधिक सेवा कर सकते हैं।
भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य यही है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी ईमानदारी व न्याय प्रियता के साथ जरूरतमंद गरीब परिवार तक पहुंच जाए। हरियाणा सरकार ने गत चार वर्ष से अधिक शासनकाल के दौरान बिना भेदभाव के सभी 90 विधानसभाओं में समान विकास कार्य करवाएं हैं। यही नहीं, सरकार ने सरकारी नौकरियां मैरिट के आधार पर दी हैं। हर छोटे-बड़े गांव में 50-60 नौकरियां दी गई है। अब पहले जैसी बात नहीं है, जब नौकरियां की रेवडिय़ां बांटी जाती थी। अब तो उन्हीं युवाओं को नौकरी मिलती है, जो कड़ी मेहनत करके हर क्षेत्र में मैरिट प्राप्त करते हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी का एक समान सम्मान करती है। सरकार ने शिक्षा, सुरक्षा और चिकित्सा, बिजली-पानी और बेहतर सडक़े देने का भरपूर प्रयास किया है और अगले पांच साल के दौरान जनता को एक बार भी विकास कार्यों की मांग न करनी पड़े, सरकार इसके लिए एक डाटा तैयार करवाएगी, जिसमें प्रदेश के हर परिवार की सम्पूर्ण जानकारी होगी और उसी जानकारी के आधार पर हर गरीब आदमी तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को देव तुल्य संज्ञा देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की निरन्तर मेहनत का ही परिणाम है कि इन लोकसभा चुनाव में एनडीए को 353 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गत चार साल के दौरान 650 कच्ची कालोनियों को पक्का करने का काम किया है, शेष कालोनियों को भी पक्का करने की योजना है। गांवों में ग्राम सचिवालय बनाए गए हैं। इन ग्राम सचिवालयों में कम्पयूटर सैन्टर खोले गए है ताकि ग्रामीणों को घर बैठे ही सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए सभी तालाबों का विकास करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे भी जल संरक्षण, पुनर्भरण और पर्यावरण संरक्षण में अपना और अधिक योगदान दें ताकि आने वाली पीढिय़ों को भी शुद्ध पर्यावरण दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास के मामले में अपने पड़ोसी राज्यों से बहुत आगे निकल गया है। हरियाणा ने गत चार वर्षों के दौरान राष्ट्रीय स्तर के 114 पुरस्कार प्राप्त किए हैं। आज हरियाणा के विकास की चर्चा पूरे भारत में है और अब अन्य प्रदेशों के लोग भी हरियाणा मॉडल के आधार पर अपने-अपने प्रदेशों के विकास की मांग केन्द्र सरकार से करने लगे हैं। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों, शक्ति केन्द्र प्रमुखों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी पत्रकारों व छायाकारों का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन मण्डलियों की भी खुले मन से प्रशंसा की और कहा कि ये भजन मण्डलियां भी गांवों में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
समारोह को करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक महीपाल ढांडा, रोहिता रेवड़ी रवीन्द्र मच्छरौली ने भी सम्बोधित किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीतिसैन भाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सलूजा, जिला परिषद चेयरपर्सन आशु शेरा, ओएसडी भूपेश्वर दयाल, भाजपा महामंत्री सत्यवान शेरा, पार्षद हरीश शर्मा, लोकेश नागरू, अशोक कटारिया, रविन्द्र भाटिया, महिला भाजपा जिला प्रधान डॉ0 अर्चना गुप्ता, वरिष्ठ नेता राममेहर जागलान, धारासिंह रावल के अलावा जिला मीडिया प्रभाररी दीपक सलूजा, सह मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, मौजूद रहे। समारोह का मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री देवेन्द्र दत्ताा ने किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। समारोह का शुभारम्भ भारतमाता की जय व वंदे मातरम के साथ हुआ।
------------------------------ -------
No comments:
Post a Comment