10000

Friday, 25 October 2019

जनता के विश्वास और बीजेपी के विकास की जीत-हरविंद्र कल्याण


                      जनता के विश्वास और बीजेपी के विकास की जीत-हरविंद्र कल्याण
             जो प्यार और आशीर्वाद जनता ने उन्हें दिया है,
                        उसके लिए वे सदा ऋणी रहेगें।

घरौंडा :प्रवीण कौशिक
दूसरी बार भारी बहुमत से जीत कर बने विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत जनता के विश्वास और बीजेपी के विकास की जीत है। बीजेपी ने क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर किया और क्षेत्र को विकास की पटरी पर लाने का काम किया। उसी का नतीजा है कि उन्हें हल्के की जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया। जो प्यार और आशीर्वाद जनता ने उन्हें दिया है, उसके लिए वे सदा ऋणी रहेगें। उन्होंने कहा कि आगामी पांच साल के दौरान वे क्षेत्र के विकास को ओर भी ज्यादा गति प्रदान करने का काम करेगें। विधायक हरविंद्र कल्याण कुटेल फार्म हाउस पर उन्हें बधाई देने पहुंचें ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। यहां ग्रामीणों ने दोबारा विधायक बनने पर हरविंद्र कल्याण को बधाई दी और उनका मुहं मीठा करवाया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने हल्कावासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से पूरे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य हुए। घरौंडा इलाका भी विकास से अछूता नहीं रहा है। प्रदेश मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से घरौंडा में चहुंमुखी विकास हुआ। कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी, एनसीसी व एसटीपी जैसे बड़े प्रोजेक्ट घरौंडा क्षेत्र को मिले है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पीढिय़ों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षो के दौरान निर्माणाधीन प्रोजेक्टों को तेजी के साथ पूरा करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण को लेकर भी खास मुहिम चलाई जाएगी। पर्यावरण व जल संरक्षण समय की मांग है और इस मुहिम में छोटे से लेकर बड़े और बच्चें से लेकर बुजुर्ग तक को अपनी भागेदारी निभानी होगी, ताकि हमारी पीढिय़ों को जल संबंधी दिक्कतों से जुझना ना पड़ें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कई उतार चढ़ाव देखने को मिले लेकिन जनता के आशीर्वाद ने उन्हें सफलता दिलाई है, इसके लिए वे हल्कावासियों के आभारी है। आज विधायक कल्याण ने पत्रकारों के माध्यम से क्षेत्र की जनता का धन्यवाद भी किया I

Thursday, 24 October 2019

मेरी नही घरौंडा की जनता की जीत:कल्याण

पहली बार घरौंडा के इतिहास में लगातार दूसरी बार बने विधायक कल्याण

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
 घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में जब से चुनाव होने लगे हैं ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई व्यक्ति लगातार दूसरी बार विधायक बना हो। यह रिकॉर्ड बीजेपी के हरविंदर कल्याण के नाम हो गया है। हरविंदर कल्याण लगातार दूसरी बार भारी मतों से जीते हैं। इस जीत को विधायक हरविंद्र कल्याण ने जनता की जीत बताया। हमारे मुख्य स प्रवीण कौशिक से हुई विशेष बातचीत में हरविंदर कल्याण विधायक ने बताया कि यह जीत माननीय मनोहर लाल के घरौंडा हल्के में करवाए गए विकास कार्यों के लिए हुई है उनके सहयोग से घरौंडा हल्के में पिछले 40 सालों की अपेक्षा भारी विकास करवाया गया ।जिसके लिए जनता ने विकास के काम पर मोहर लगाई और घरौंडा हल्के से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाई ।
करनाल से घरौंडा पहुंचने पर कल्याण फार्म हाउस पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका भारी स्वागत किया। व बधाइयां दी । उसके बाद हरविंदर कल्याण घरौंडा पहुंचे और घरौंडा के नगर खेड़े पर मत्था टेका। उसके बाद मां बाला सुंदरी के मंदिर में जाकर उन्होंने आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि जो अधूरे कार्य मेरे बाकी हैं उसे मैं इन 5 सालों में करने की पूरी कोशिश करूंगा और यह जीत मेरी नहीं घरौंडा हल्के की जनता की जीत है जिन्होंने इतने भारी अंतर से भाजपा को जीत दिलाई।
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में कुल 143876 मत पड़े। इस क्षेत्र की मतगणना के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के हरविन्द्र कल्याण 67209 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार को 17402 मतों के अंतर से हराया, अनिल कुमार को 49807 मत मिले। इस विधानसभा क्षेत्र के अन्य परिणामों में जेजेपी के उमेद सिंह को 13709, बीएसपी के डा. मेहर सिंह को 5456, इनेलो के मनिंद्र राणा को 2841, आजाद उम्मीदवारों में जगपाल सिंह को 1331, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के शमशेर सिंह को 743, जयकिशन शर्मा को 460, जफरा को 401, नरेश को 362, मो. अलिसा को 340 वोट मिले तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सतबीर सिंह को 135 वोट मिले। नोटा के तहत 868 डाले गए।

Saturday, 12 October 2019

बिचोलिये कैंसर के समान घातक है। उनकी सरकार ने कमीशन एजेंटों, बिचोलियों और दलालों की खत्म करने की दिशा में काम किया है- मनोहर लाल


घरौंडा -प्रवीण  कौशिक
प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौरा गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में बिचोलियों और कमीशनखोरों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिचोलिये कैंसर के समान घातक है। उनकी सरकार ने कमीशन एजेंटों, बिचोलियों और दलालों की खत्म करने की दिशा में काम किया है और जल्द ही ऐसे लोगों को हरियाणा से बाहर भेज दिया जायेगा। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र को लेकर मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों, नगर पालिका व नगर निगम में शैक्षणिक योग्यता को लागू किया है लेकिन कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में पढ़े लिखे होने की कंडीशन खत्म करने की घोषणा की है। कांग्रेस को ऐसे वादे करते हुए शर्म आनी चाहिए जनता इसी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां पहुंचें सीएम का पार्टी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पगड़ी और फूलों के साथ स्वागत किया। इस दौरान करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी सभा में सीएम ने कांग्रेस के संकल्प पत्र पर सवाल उठाये और घोषणा पत्र में शामिल वादों को कांग्रेस शासित प्रदेशों में लागू करने को कहा। चुनावी प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वे पांच बार पुरे प्रदेश का दौरा कर चुके है उनके अलावा किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस की घोषणाओं का उड़ाया मखौल- चुनावी जनसभा में मनोहर लाल के भाषण का अधिकतर हिस्सा कांग्रेस पर केन्द्रित रहा। अपने सम्बोधन में सीएम ने कई दफा मुहावरों के जरिये कांग्रेस के नेताओं पर कटाक्ष किए। कांग्रेस की घोषणाओं का मखौल उड़ाते हुए मनोहर लाल ने कहा कि नहोगा बांस न बजेगी बांसुरी। मंच से बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि लगता नहीं है कि कांग्रेस में कोई नेता बचा है। गाँव में कोई कांग्रेस का झंडा लगी गाड़ी आये तो उसे रोक लेना और उस नेता से कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये गए वादों के बारे में पूछना।
यमुना इलाके में हुए है विकास-
यमुना इलाके के गाँव चौरा में हुई इस चुनावी जनसभा में सीएम ने कहा कि उनकी सरकार यमुना इलाके के गांवों में बहुत से विकास कार्य करवाए है। इस इलाके के गांवों में भूमि उपजाऊ है। सीएम ने कहा कि फिलहाल साल भर में यमुना में सिर्फ चार महीने पानी बहता है लेकिन लखवार डेम व किसाऊ डेम पूरा होने और रेणुका से पानी मिलने के बाद चार महीने बहने वाली यमुना नदी आठ महीने बहा करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थानेसर में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में पहुंचनें का भी न्यौता दिया।

Tuesday, 1 October 2019

घरौंडा विधानसभा से पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण की तरफ से दाखिल किया


घरौंडा : प्रवीण कौशिक
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए घरौंडा विधानसभा से पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण की तरफ से  दाखिल किया गया। दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर कल्याण ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गौरव कुमार को दिया। नामांकन दाखिल करते समय प्रदेश निवर्तमान
मंत्री मनीष ग्रोवर व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा निर्मला बैरागी भी कल्याण के साथ मौजूद रही।
हरविंदर कल्याण लगातार दूसरी बार हल्के से बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी बने है। प्रदेश के निवर्तमान सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि टिकट
वितरण के बाद बीजेपी में कोई नाराजगी नहीं है। शीर्ष नेताओं व पार्टी संगठन ने बहुत सोच विचार करते हुए टिकटें दी है। खेतीबाड़ी करने वाले भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्र कल्याण घरौंडा हल्के से नामांकन भरने वाले
पहले प्रत्याशी रहे। नामांकन दस्तावेजों के अनुसार महिला मोर्चा की नेता निर्मला बैरागी कल्याण की प्रपोजर बनी है। उपमंडल कार्यालय में पर्चाभरने से पूर्व हरविन्द्र कल्याण निवर्तमान मंत्री मनीष ग्रोवर व पार्टी
कार्यकर्ताओं के साथ नगर खेड़ा मन्दिर पहुंचें। यहाँ भाजपा नेताओं ने नगरखेड़े के समक्ष मत्था टेक का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे पार्टी समर्थकों केकाफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचें। चुनाव अधिकारी गौरव कुमार केकार्यालय में हरविंदर कल्याण, मनीष ग्रोवर, निर्मला बैरागी, कुलदीप सिंहव राजबीर शर्मा नामांकन देने पहुंचें। नामांकन भरने के बाद हरविंदरकल्याण ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा द्वारा पुरे प्रदेश में करवायागया एक समान विकासव ईमानदार सरकार मुख्य मुद्दा रहेगा।नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्रकल्याण की सलाना आय में करीब पांच गुणा की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014-15 में कल्याण की वार्षिक आय 2 लाख 46 हजार रूपये थी जो साल 2018-19 में बढ़कर 12 लाख एक हजार वार्षिक हुई है। हरविन्द्र कल्याण के परिवार के पास कुल 49 किल्ले छह मरले भूमि है। कल्याण के पास 2 लाख 86 हजार रूपये कीकीमत का अस्सी ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी रेशमा कल्याण के पास 980 ग्राम गोल्ड है जिसकी कीमत लगभग 32 लाख 27 हजार है। उन्होंने अपनी चल सम्पत्ति में 47 लाख 16 हजार 450 रुपये, अचल सम्पत्ति में 75 लाख रुपये दर्शाए हैं। उन्होंने विधानसभा से कार के लोन के रूप में 18 लाख 80 हजार रुपये का ऋण भी दर्शाया है। उनकी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण ने कवरिंग के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी चल सम्पत्ति 51 लाख 49 हजार 840 रुपये दर्शायी है। अपने नामांकन में भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 28 हजार की नकद राशि दिखाई है जबकि उनकी पत्नी के पास 82 हजार रूपये नकद है।

Friday, 20 September 2019

तहसील कार्यालय में बैठे कुछ टाइपिस्ट गैर कानूनी तरीके से प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज लिखने का काम कर रहे धड्ड्ले से...


                      सब कुछ जानते हुए भी अधिकारीयों ने की आँखे बंद
            लाइसेंस धारी स्टाम्प वेंडर मोके पर नहीं होते उनके नाम के 
            हस्ताक्षर कई सालों से उनके बिठाये कारिंदे  क़र रहे है
घरौंडा : जीडी न्यूज़ 
तहसील कार्यालय में बैठे कुछ टाइपिस्ट गैर कानूनी तरीके से प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज लिखने का काम कर रहे है। ऐसे टाइपिस्टों के पास वसीका नवीस कोई वैध लाइसेंस नहीं है। अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकनें के लिए इन टाइपिस्टों ने अपने बस्तों पर अलग-अलग तरह के बोर्ड लगा रखे है। ऐसे लोग ग्राहकों को अपने जाल में फांस कर रजिस्ट्री लिखने की मुहं मांगी फीस ऐंठते है। जबकि नियमानुसार रजिस्ट्रेशन का कार्य पंजीकृत वसीका नवीस व वकील ही कर सकते है। तहसील कार्यालय के परिसर में सरकार द्वारा बैनामा, वसीयतनामा, मुखत्यारनामा, गोदनामा, इकरारनामा व प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए पांच वसीका नवीस अधिकृत किए गए है। लेकिन तहसील कार्यालय में बस्ता लगाए बैठे अधिकतर टाइपिस्ट बिना किसी वैध लाइसेंस के प्रोपर्टी रजिस्ट्र्रेशन व अन्य रजिस्टर्ड दस्तावेज लिखने का काम करते है। जब भी कोई ग्राहक रजिस्ट्री के लिए आता है तो ये ग्राहक को तहसील कार्यालय का पूरा कार्य करवाने का लालच देकर मुहं मांगें पैसे की डिमांड करते है। 
बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश तो वे बस्ताधारक है जो कुछ समय पहले इसी तहसील में अन्य वसीका नवीसों के यहां काम सीखा करते थे और कुछ ही समय बाद इन व्यक्तियों ने काम सीख कर अपनी अलग से दुकानें खोल ली है। इन व्यक्तियों में कई ऐसे भी है जो रजिस्ट्री खुद लिख कर एक निर्धारित वसीका नवीस की मोहर रजिस्ट्री पर लगवा लेते है। और इसके बाद सारे कार्य का ठेका खुद ही ले लेते है और भोली-भाली जनता को दोनों हाथों से लूटने  के साथ-साथ प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का भी कार्य करते है। इसके साथ ही अधिकृत वसीका नवीसों के कार्यो पर असर पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि तहसील कार्यालय में चल रहे इस गोरखधंधे का यहां बैठे अधिकारियों को पता न हो। 

ऐसी भी चर्चा है की तहसील में दलालों का बोलबाला है जो अधिकारीयों की मिली भक्ति से तहसीलदार के कार्यालय में घुसे रह कर अवैध कालोनियों में रजिस्ट्रियां करवा क़र सरकार को आर्थिक चुना लगा रहे हैं I जबकि कुछ समय पहले इन के कार्यालय में घुसने पर रोक लगा दी गई थी I और लोगों से अधिकारीयों के नाम पर पैसे भी लिए जाने की चर्चाओं से इंकार नहीं किया जा रहा I कहा जाता है की अगर पिछले दो तीन सालों की रजिस्ट्रियों की जाँच की जाये तो तथ्य सामने आ सकते हैं I जिसमे रेवेन्यू की चोरी कर सरकार को  भारी चूना लगाया गया है I यहाँ तक भी चर्चा है की लाइसेंस धारी स्टाम्प वेंडर मोके पर नहीं होते उनके नाम के हस्ताक्षर कई सालों से उनके बिठाये कारिंदे  क़र रहे है I और स्टाम्प वेंडर अपने दूसरे कामों में व्यस्त रहते है I बताया जा रहा है की वे नगर से बाहर अपने दूसरे कामों में लगे होते है और उनके फर्जी हस्ताक्षर यहां हो जाते है I जो गैर कानूनी है I ऐसा नहीं है की अंदर बैठे अधिकारीयों को इनकी जानकारी नहीं है बावजूद इसके अधिकारी अपनी आंखें मुंदें बैठे है। जो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।

-रमेश कुमार, तहसीलदार घरौंडा।--
प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए पांच वसीका नवीसों को अधिकृत किया गया है। वसीका नवीसों के अलावा कोई भी वकील दस्तावेजों को रजिस्टर्ड करवा सकता है। इसके अलावा कोई भी टाइपिस्ट दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं करवा सकता। यदि तहसील परिसर में इस प्रकार के टाइपिस्ट गलत कार्य कर रहे है तो उनकी जांच की जाएगी।

Tuesday, 17 September 2019

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लीडऱशीप का लोहा आज पूरी दूनिया मान चुकी है:कल्याण

घरौंडा,(प्रवीण कौशिक)
मंगलवार को घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  अनाज मंडी घरौंडा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन की खुशी में केक काटा और लड्डू बांट कर उनका जन्मदिन मनाया।
                   इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लीडऱशीप का लोहा आज पूरी दूनिया मान चुकी है। जिसके चलते पूरा विश्व आज भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए आतुर है। हमारे शत्रुओं को पूरे विश्व से मुंह की खानी पड़ रही है। प्रधानमंत्री जी की सोच सभी को साथ लेकर चलते हुए हर गरीब व अंतिम आदमी तक विकास को पहुंचाना है। इसके बाद अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा जन संपर्क अभियान 2019 के तहत सेंकडो कार्यकर्ताओं के साथ अनाज मंडी में डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान चलाया। मंडी में प्रत्येक व्यापारी व मंडी में उपस्थित सभी किसानों से मिलकर उनका हाल चाल जाना तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। इसके अलावा मधुबन की अशोक बिहार कालोनी में विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक व कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। 
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, सुखबीर सन्धु, मंडी प्रधान सुशील गर्ग, नगर पालिका चेयरमैन सरदार अमरीक सिंह, रामसिंह, श्रीपाल राणा, सरजीव विग मण्डल अध्यक्ष गुलाब कश्यप, विजय यादव, नीटू पाल, रविन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे।


Sunday, 15 September 2019

पांचवा हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन

घरौंडा(प्रवीण कौशिक)
हिंदी दिवस के अवसर पर वीएचसीए फाउंडेशन की ओर से पांचवा हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन एक निजी गार्डन में किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्य हरिकृष्ण अग्रवाल ने की. मुख्य अतिथि के रुप मे विधायक घरौंडा हरविन्द्र कल्याण ने शिरकत की। वहीं विशिष्ठ अतिथि  सुनील कुमार डीपीआरओ करनाल,डॉ. विश्वजीत फौगाट अध्यक्ष नीमा हरियाणा उपस्थित रहेे।
 सर्वप्रथम वीएचसीए के संस्थापक डॉ. मुकेश अग्रवाल और अध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल ने विधायक हरविन्द्र कल्याण के साथ मिलकर आयुर्वेदा कार्ट डॉट कॉम को रिलॉच किया और डॉ मुकेश अग्रवाल ने वीएचसीए के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया. जिनमें डॉ शील कौशिक को हिंदी विभूषण, डॉ. बी मदन मोहन को हिंदी भूषण, अशोक जैन को हिंदी गौरव, डॉं उषा लाल को हिंदी रत्न से सम्मानित किया गया. पवन कुमार, सुरेश कुमार सुमन रानी  वीरेन्द्र शास्त्री,जोगिन्द्र  और सत्यवान को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया. डॉ. आबिद, कांता वर्मा, शिव कुमार आर्य, संदीप, अजय गुप्ता और डॉ शील कौशिक की पुस्तकों का विमोचन किया गया।
 समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही संस्थाओं श्री राम सेवा दल, नव सृजन ट्रस्ट, नमो गंगे ट्रस्ट, रोशनी फाउंडेशन ,मेरा मिशन स्वस्थ करनाल, जन सेवा दल को सम्मानित किया तो वहीं उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से एडवोकेट राजेश शर्मा, धर्मपाल सचदेवा, आयुषी ठकराल, ध्रुव गुप्ता और राकेश कुमार को सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता अशोक भाटिया ने कहा कि 'हिंदी हमारे जीवन में रची-बसी है। यह अघोषित राष्ट्रभाषा है,उपयोग की भाषा है,न कि पूजा या डंका बजाने की वस्तु। उन्होंने कई उदाहरण देकर कहा कि अपनी बोलियों के शब्द प्रयोग कर हिंदी और समृद्ध बन सकती है। 
मंच संचालन डॉ राधेश्याम भारतीय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से  सुभाष गुप्ता, सुभाष शर्मा, राजेश गर्ग, रामकुमार आत्रेय, मदन लाल, डॉ विपिन चौहान ईश्वर गुप्ता कपिल गुप्ता, विजय गर्ग, महेन्द्र सोनी, आदित्य बंसल ,उमेश चुघ मौजूद रहे।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...