घरौंडा -प्रवीण कौशिक
प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौरा गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में बिचोलियों और कमीशनखोरों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिचोलिये कैंसर के समान घातक है। उनकी सरकार ने कमीशन एजेंटों, बिचोलियों और दलालों की खत्म करने की दिशा में काम किया है और जल्द ही ऐसे लोगों को हरियाणा से बाहर भेज दिया जायेगा। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र को लेकर मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों, नगर पालिका व नगर निगम में शैक्षणिक योग्यता को लागू किया है लेकिन कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में पढ़े लिखे होने की कंडीशन खत्म करने की घोषणा की है। कांग्रेस को ऐसे वादे करते हुए शर्म आनी चाहिए जनता इसी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां पहुंचें सीएम का पार्टी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पगड़ी और फूलों के साथ स्वागत किया। इस दौरान करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी सभा में सीएम ने कांग्रेस के संकल्प पत्र पर सवाल उठाये और घोषणा पत्र में शामिल वादों को कांग्रेस शासित प्रदेशों में लागू करने को कहा। चुनावी प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वे पांच बार पुरे प्रदेश का दौरा कर चुके है उनके अलावा किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस की घोषणाओं का उड़ाया मखौल- चुनावी जनसभा में मनोहर लाल के भाषण का अधिकतर हिस्सा कांग्रेस पर केन्द्रित रहा। अपने सम्बोधन में सीएम ने कई दफा मुहावरों के जरिये कांग्रेस के नेताओं पर कटाक्ष किए। कांग्रेस की घोषणाओं का मखौल उड़ाते हुए मनोहर लाल ने कहा कि नहोगा बांस न बजेगी बांसुरी। मंच से बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि लगता नहीं है कि कांग्रेस में कोई नेता बचा है। गाँव में कोई कांग्रेस का झंडा लगी गाड़ी आये तो उसे रोक लेना और उस नेता से कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये गए वादों के बारे में पूछना।
यमुना इलाके में हुए है विकास-
यमुना इलाके के गाँव चौरा में हुई इस चुनावी जनसभा में सीएम ने कहा कि उनकी सरकार यमुना इलाके के गांवों में बहुत से विकास कार्य करवाए है। इस इलाके के गांवों में भूमि उपजाऊ है। सीएम ने कहा कि फिलहाल साल भर में यमुना में सिर्फ चार महीने पानी बहता है लेकिन लखवार डेम व किसाऊ डेम पूरा होने और रेणुका से पानी मिलने के बाद चार महीने बहने वाली यमुना नदी आठ महीने बहा करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थानेसर में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में पहुंचनें का भी न्यौता दिया।
No comments:
Post a Comment