हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए घरौंडा विधानसभा से पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण की तरफ से दाखिल किया गया। दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर कल्याण ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गौरव कुमार को दिया। नामांकन दाखिल करते समय प्रदेश निवर्तमान
मंत्री मनीष ग्रोवर व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा निर्मला बैरागी भी कल्याण के साथ मौजूद रही।
हरविंदर कल्याण लगातार दूसरी बार हल्के से बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी बने है। प्रदेश के निवर्तमान सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि टिकट
वितरण के बाद बीजेपी में कोई नाराजगी नहीं है। शीर्ष नेताओं व पार्टी संगठन ने बहुत सोच विचार करते हुए टिकटें दी है। खेतीबाड़ी करने वाले भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्र कल्याण घरौंडा हल्के से नामांकन भरने वाले
पहले प्रत्याशी रहे। नामांकन दस्तावेजों के अनुसार महिला मोर्चा की नेता निर्मला बैरागी कल्याण की प्रपोजर बनी है। उपमंडल कार्यालय में पर्चाभरने से पूर्व हरविन्द्र कल्याण निवर्तमान मंत्री मनीष ग्रोवर व पार्टी
कार्यकर्ताओं के साथ नगर खेड़ा मन्दिर पहुंचें। यहाँ भाजपा नेताओं ने नगरखेड़े के समक्ष मत्था टेक का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे पार्टी समर्थकों केकाफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचें। चुनाव अधिकारी गौरव कुमार केकार्यालय में हरविंदर कल्याण, मनीष ग्रोवर, निर्मला बैरागी, कुलदीप सिंहव राजबीर शर्मा नामांकन देने पहुंचें। नामांकन भरने के बाद हरविंदरकल्याण ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा द्वारा पुरे प्रदेश में करवायागया एक समान विकासव ईमानदार सरकार मुख्य मुद्दा रहेगा।नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्रकल्याण की सलाना आय में करीब पांच गुणा की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014-15 में कल्याण की वार्षिक आय 2 लाख 46 हजार रूपये थी जो साल 2018-19 में बढ़कर 12 लाख एक हजार वार्षिक हुई है। हरविन्द्र कल्याण के परिवार के पास कुल 49 किल्ले छह मरले भूमि है। कल्याण के पास 2 लाख 86 हजार रूपये कीकीमत का अस्सी ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी रेशमा कल्याण के पास 980 ग्राम गोल्ड है जिसकी कीमत लगभग 32 लाख 27 हजार है। उन्होंने अपनी चल सम्पत्ति में 47 लाख 16 हजार 450 रुपये, अचल सम्पत्ति में 75 लाख रुपये दर्शाए हैं। उन्होंने विधानसभा से कार के लोन के रूप में 18 लाख 80 हजार रुपये का ऋण भी दर्शाया है। उनकी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण ने कवरिंग के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी चल सम्पत्ति 51 लाख 49 हजार 840 रुपये दर्शायी है। अपने नामांकन में भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 28 हजार की नकद राशि दिखाई है जबकि उनकी पत्नी के पास 82 हजार रूपये नकद है।
No comments:
Post a Comment