प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Thursday, 5 November 2020
पेमेंट का भुगतान न होने पर मंडी एसोसिएशन ने प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Monday, 2 November 2020
सप्ताह पहले लापता हुए युवक का नहीं लगा कोई सुराग
मंडी मनीराम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब यह केस सीआईए वन के हाथों में चला गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच सिर्फ युवक के मोाबाइल फोन की लास्ट लोकेशन ही सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, युवक का मोबाइल फोन पानीपत में बंद हो गया था। जिसके बाद कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि शहर की मंडी मनीराम में रहने वाला विशाल सिंह बीती 25 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे अपने घर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, उसके भाई को जहांगीरपुरी जाना था और उसके पास 17 लाख रुपए से भरा एक काले रंग का बैग था। दिल्ली में काम निपटाकर उसे रात को ही वापिस लौटना था लेकिन जहां उसे जाना था, वह वहां पर नहीं पहुंचा और ना ही घर वापिस लौटा। जब विशाल के नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन बंद आया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बाद में यह केस सीआईवन को चला गया।
जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला के बयान पर जताया कड़ा एतराज
- ईश्वर मेरे चाचा को सदबुद्धि दे - दिग्विजय चौटाला
- बार-बार बदजुबानी करके अपनी पार्टी को गर्त में ले जा रहे हैं अभय सिंह - दिग्विजय चौटाला
- दो साल हो गए इनेलो से निकाले, अपने ज़हन से हमें कब निकलेंगे अभय सिंह - दिग्विजय चौटाला
- इनेलो नेता अभय चौटाला ने दिग्विजय के लिए 'कंजर' शब्द का किया था इस्तेमाल
- यह शब्द कानूनी रूप से अशोभनीय, इस्तेमाल पर भी रोक – दिग्विजय चौटाला
- अभय चौटाला ऐसी बयानबाज़ी करके गरीब वर्गों के प्रति अपनी सोच को जाहिर कर रहे है - दिग्विजय
चंडीगढ़, प्रवीण कौशिक
जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने चाचा इनेलो नेता अभय चौटाला के उस बयान पर हैरानी और सख्त एतराज जताया है जिसमें अभय चौटाला ने दिग्विजय के लिए 'कंजर' शब्द का इस्तेमाल किया था। दिग्विजय ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के परिवार में इस तरह के अपशब्दों के इस्तेमाल का इतिहास कभी नहीं रहा और अभय चौटाला अपनी बौखलाहट में पूरे खानदान को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद चौधरी देवीलाल के पड़पौत्र हैं और ऐसे शब्द सुनकर जननायक के सभी अनुयायी आहत हैं। बीते दिनों जहां हरियाणा के सभी नेता बरोदा उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में बातें कर रहे थे, वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला अपने जहन में जेजेपी के प्रति भरी नफरत और जलन को जाहिर कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि बिना कारण ऐसी जहरीली बातें प्रदेश का सिर्फ एक ही नेता कर सकता है और इन्हीं आदतों की वजह से वे आज पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुके हैं। साथ ही दिग्विजय ने कहा कि कंजर शब्द का इस्तेमाल करने वाले अभय सिंह को यह पता होना चाहिए कि आज़ादी से पहले लोग इस शब्द का इस्तेमाल अनुसूचित जाति के कमजोर लोगों को अपमानित करने के लिए करते थे, जिसे बाद में कानूनी रूप से अशोभनीय शब्द मानकर इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। कुछ इलाकों में यह शब्द वेश्यावृति के संबंध में भी इस्तेमाल होता है।
दिग्विजय ने पूछा कि क्या अभय चौटाला ऐसी बयानबाज़ी कर सभी गरीब वर्गों और समाज की कमजोर जातियों के प्रति अपनी सोच को जाहिर करना चाहते हैं? साथ ही चौधरी देवीलाल परिवार के एक सदस्य को ऐसा बोलकर क्या अभय चौटाला अपने बिगड़ते मानसिक संतुलन का परिचय नहीं दे रहे हैं ?Sunday, 1 November 2020
पहला कदम फाउंडेशन ने मनाया हरियाणा दिवस पर्यावरण प्रदूषण को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी:- राजेश वशिष्ठ
भाजपा ने धर्म व जात पात से उठकर सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य किये है:कल्याण
मार्किट कमेटी परिसर में जारी भंडारा 20वें दिन संपन्न, भंडारे में सहयोग देने वालों को मंडी एसोसिएशन ने किया सम्मानित
इस मौके पर पूर्व कार्यकारी प्रधान लाला सोहना लाल गुप्ता, मार्किट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश, सह सचिव अशोक शर्मा, प्रधान राइस मिल एसोसिएशन जयकिशन गोयल, महासचिव सुरेश मित्तल, धीरज भाटिया, सूबे सिंह, पवन गुप्ता, चेतन देव शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील गर्ग, जवाहर गांधी, यशपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
सुनार संघ ने मनाई महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती, नगरखेड़ा में लगाया भंडारा
सुनार संघ ब्लॉक घरौंडा के तत्वावधान में महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती मनाई गई। नगरखेड़ा में जयंती पर समाज के लोगों ने हवन व भंडारे का आयोजन किया। जिसमें समाज के लोगों ने आहुति डाली तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भारतीय स्वर्णकार स्ंघ के जिला प्रधान छत्तर पाल सोनी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और युवाओं को महाराजा अजमीढ़ जी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।शनिवार को रेलवे रोड स्थित नगरखेड़ा मंदिर में सुनार संघ ब्लॉक घरौंडा की ओर से महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। भारतीय स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान छत्तर पाल सोनी ने हवन में आहुति डाली व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जयंती अवसर पर नगरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यअतिथि ने महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की। साथ ही इलाके के विभिन्न हिस्सों से पहुंचें समाज के गणमान्य लोगों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि सोनी ने कहा कि देशभर में महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती मनाई जा रही है और छोटे-छोटे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के लोगों को एकजुट होने व एक दूसरे के सुख दुख में खड़ा होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा अजमीढ़ जी ने लोगों को एकजुट व संगठित होने का संदेश दिया। हमें उनके दिखाए मार्गो पर चलना चाहिए और उनकी शिक्षाओं का अनुसर करना चाहिए।
इस मौके पर सुनार संघ के राज्य प्रधान जय भगवान सग्गा, जिला प्रधान जय भगवान राहड़ा, देवेंद्र वर्मा, मास्टर राजबीर वर्मा, मास्टर ओम प्रकाश कैमला, नरेश वर्मा, ब्लॉक प्रधान यशपाल वर्मा, सचिव योगेश, सुरेंद्र वर्मा, जसवंत वर्मा, रघबीर सिंह वर्मा, पवन वर्मा, संजय वर्मा, अमित वर्मा, देवेंद्र वर्मा , विकास वर्मा , बृज भूषण वर्मा , दीपक वर्मा, विक्रांत वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
बुधवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव डिंगर माजरा में होगा अंतिम संस्कार घरौंडा,प्रवीण कौशिक घरौंडा उपमंडल के गांव डिंगर ...
-
घरौंडा: प्रवीण कौशिक घरौंडा की मंडी मे आज मार्केट कमेटी के चैयरमैन रमेश बैरागी ने स्टाफ सहित मंडी का दौरा किया। जहां वे आढतीयों ...