10000

Thursday, 1 July 2021

महिला कार्यकारिणी का सीमा भारद्वाज ने किया गठन


घरौंडा, डॉ.प्रवीण कौशिक
आज ब्राह्मण धर्मशाला में जिला करनाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बडौता की अध्यक्षता में  महिला विंग जिला करनाल ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की घोषणा महिला जिला अध्यक्ष सीमा भारद्वाज एडवोकेट ने की। 
उन्होंने बताया कि जिला ब्राह्मण सभा की महिला विंग में संरक्षक शीला शर्मा, उपाध्यक्ष कविता दत्त एडवोकेट, महासचिव इंदु शर्मा ,सचिव प्रीति शर्मा, कोषाध्यक्ष सोनिया भारद्वाज , वंदना शर्मा , अनुपमा शर्मा , तमन्ना शर्मा  , गीता शर्मा  , धन देवी शर्मा ,  शीला शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। 
इस मौके पर  प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने महिला कार्यकारिणी को बधाई दी व कहा कि जिले भर में महिलाओं को सभा से जोड़ा जाएगा ताकि समाज के उत्थान व महिलाओं की समस्या को महिला कार्यकारिणी दूर कर सके।
 इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज की महिलाएं अब समाज के साथ कंधे से कंधा मिला चलेगी। ओर समाज मे फैली कुरीतियों के प्रति महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा। जल्द ही ब्लॉक स्तर पर भी महिलाओं की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष बृज भूषण शर्मा कोयर  ,रामबाबू कौशिक कॉलेजियम सदस्य ,प्रवीण गौतम व अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...